Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Other - PNR Number Status कैसे चेक करें ? ऑनलाइन और एसएमएस द्वारा
    Other

    PNR Number Status कैसे चेक करें ? ऑनलाइन और एसएमएस द्वारा

    WebKhojBy WebKhojSeptember 25, 2018
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    pnr status live check on mobile online
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    PNR Status चेक करना काफी आसान है । अगर आप रेल यात्रा करने वाले है और अपने टिकट की पीएनआर स्थिति के बारे में जानना चाहते है, तो यहाँ आपको PNR Status Check करने के तरीकों के बारे में जानकारी मिलेंगी ।

    Train Ticket का PNR Status ऑनलाइन Indian Railway की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है । इसके अलावा SMS के द्वारा भी आसानी से PNR Status Check किया जा सकता है । इस पेज पर आगे पीएनआर इंक्वायरी के इन्हीं तरीकों के बारे में स्टेप बाय स्टेप बताया गया है ।

    [lwptoc]

    ऑनलाइन पीएनआर स्टेटस कैसे चेक करे ? | Online PNR Status Check for Railway Ticket Reservation

    अपनी Railway / Train Ticket का Current PNR Status Check करने के लिए नीचे दिए लिंक से भारतीय रेलवे की ऑफिसियल साइट के PNR Inquiry पेज पर जा सकते है, जहाँ अपना PNR नम्बर डालकर Current Status चेक कर सकते है ।

    pnr status check for railway ticket reservation

    एसएमएस से पीएनआर चेक कैसे करें ? | PNR Status Live Check on Mobile SMS

    अपने मोबाइल पर SMS के द्वारा भीपीएनआर स्टेटस चेक किया जा सकता है । इसके लिए आपको अपने फोन के Message में जाना होगा और New Message में PNR <10 अंको का PNR नंबर > टाइप कर इसे 139 पर Send करना होता है ।

    pnr status check sms number

    इस सुविधा के लिए आपको अपने मोबाइल ऑपरेटर द्वारा SMS का चार्ज लग सकता है, यह आपके टैरिफ प्लान पर निर्भर करता है ।

    यह SMS द्वारा PNR Status Check करने की सुविधा Indian Railway द्वारा दी जाती है । इसमें आपको मैसेज के द्वारा टिकट के पीएनआर स्टेटस की जानकारी मिलती है ।

    यह भी जानिए –

    » Web Check-in का मतलब क्या होता है ?

    PNR Status में दिए जाने वाले कोड का मतलब

    अपना रेलवे PNR Status चेक करने या पीएनआर नंबर चेक करने पर Current Status को कुछ कोड के द्वारा बताया जाता है, जो इस प्रकार है ।

    CNF – इसका मतलब Confirm होता है यानी आपकी टिकट कन्फर्म हो चुकी है और यह चार्ट बनने के बाद आपको दे दी जाएगी ।

    RAC – RAC का मतलब Reservation Against Cancellation होता है, इस स्थिति में एक ही बर्थ को दो लोगो को साझा करना होता है । आमतौर पर यह बर्थ साइड वाली होती है ।

    WL – इसका मतलब Waiting List होता है, यानी आपकी टिकट वेटिंग में होती है । यह चार्ट या लिस्ट लगने तक कन्फर्म हो सकती है । चार्ट लगने के बाद भी यदि टिकट का स्टेटस WL दिखता है तो इसका मतलब है कि यह कन्फर्म नही हुई है और यह ऑटोमैटिक यानी अपने आप कैंसिल हो जाती है ।

    GNWL – यह जनरल वेटिंग लिस्ट में टिकट होती है, जो अन्य यात्रियों के टिकट कैंसिल करने पर कन्फर्म हो सकती है ।

    TQWL – यह तत्काल में बुक की गई टिकट की वेटिंग लिस्ट होती है ।

    PQWL – यह वेटिंग लिस्ट बीच के स्टेशनों तक यात्रा करने की टिकट में दी जाती है, जो जनरल वेटिंग लिस्ट से अलग होती है ।

    PNR नंबर क्या होता है ?

    PNR नंबर 10 अंको का एक यूनिक नंबर होता है जो ट्रैन टिकट पर दिया जाता है । PNR नंबर के द्वारा यात्रा की जानकारी का पता लगता है ।

    PNR status अगर आप ट्रैन से यात्रा करने वाले है और आपने रिजर्वेशन टिकट बुक किया है तो आपकी टिकट पर PNR नंबर दिया रहता है ।

    अगर आपकी टिकट RAC या Waiting list में बुक हुई है तो PNR number से बुकिंग की वर्तमान स्थिति का पता किया जा सकता है ।

    पीएनआर का फुल फॉर्म क्या होता है ? | PNR Full Form

    PNR का फुल फॉर्म Passenger Name Record होता है ।

    टिकट में PNR number कहा दिया होता है ?

    • अगर आपकी काउंटर टिकट है तो PNR Number टिकट पर बाई ओर दिया रहता है ।
    • अगर आपने IRCTC से ऑनलाइन बुकिंग की है तो आपके मोबाइल पर टिकट के मैसेज में यह पीएनआर नंबर दिया रहता है
    • आपके ETicket पर PNR नंबर दिया होता है ।

    पीएनआर नंबर से क्या क्या पता चलता है ?

    • PNR नंबर से यात्रा की टिकट के बारे में जानकारी जैसे ट्रैन नंबर, स्टेशन ,यात्रा की तारीख, बर्थ, क्लास आदि का पता चलता है ।
    • पीएनआर नंबर से यात्री की सामान्य जानकारी जैसे नाम, उम्र आदि का पता चलता है ।
    • टिकट के भुगतान की जानकारी जैसे किराया, ट्रांसेक्शन आईडी, पेमेंट का माध्यम आदि का पता चलता है ।

    अगर आपकी टिकट Waiting List या RAC में है तो आप पीएनआर स्टेटस चेक कर आपकी टिकट कन्फर्म हुई या नही, या अभी कितनी वेटिंग में है, इसका पता लगा सकते है ।

    आप आसानी से अपने मोबाइल फोन के द्वारा PNR स्टेटस चेक कर सकते है । अपने मोबाइल में ब्राउज़र में जाकर Indian Railway की वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर जाए । अब ऊपर की ओर PNR Enquiry पर क्लिक करे । PNR नंबर डाले और submit पर क्लिक करे ।

    उम्मीद है कि इस जानकारी से आपको अपना पीएनआर स्टेटस चेक करने में मदद मिली होगी ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUPI का मतलब क्या होता हैं ? पूरी जानकारी | यूपीआई अकाउंट
    Next Article UPI Pin क्या होता है ? 2023 में यूपीआई पिन कैसे बनाए, जानिए
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts

    5 Cosmetic Friendly Treatments Offered In General Dentistry Practices

    October 23, 2026

    Can Life Insurance Help With a Home Purchase? Costs, Trade-Offs, And Planning Steps

    October 22, 2026

    Preserving Family History Through a Thoughtful Memorial

    October 22, 2026

    How Much Can You Accumulate by Investing ₹1,000, ₹5,000, or ₹10,000 Monthly? 

    October 22, 2026

    7 Questions To Ask A Dentist About Maintaining Composite Bonding

    October 21, 2026

    6 Questions To Ask About Dental Sealants, Fluoride, And Preventive Protection

    October 20, 2026

    Choosing Shawnee Forest Cabins With a Kitchenette for Added Convenience

    October 20, 2026

    Best Event Management Courses in South Africa

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.