Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Other - स्क्रॉलिंग का मतलब क्या होता है ? | Scrolling Meaning in Hindi
    Other

    स्क्रॉलिंग का मतलब क्या होता है ? | Scrolling Meaning in Hindi

    WebKhojBy WebKhojMay 5, 2021
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Scrolling Meaning in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल सभी लोग बच्चों से बूढ़े तक स्मार्टफोन और कंप्यूटर का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करते हैं। जिसमें वह अपना अधिकांश समय इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बिताते हैं।

    स्मार्टफोन या कंप्यूटर में किसी भी एप्लीकेशन/ब्राउज़र को उपयोग करने के दौरान न्यूज फीड, पोस्ट फीड को देखते समय स्क्रॉल करने का ऑप्शन आता हैं।

    यूजर के लिए डिस्प्ले पर दिखाई देने वाली सभी चीजों को आसानी से पढ़ने या देखने के लिए स्क्रॉलिंग करनी पड़ती हैं। बिना स्क्रॉल किये पूरी जानकारी अच्छी तरह प्राप्त कर पाना मुश्किल होता हैं।

    स्क्रॉल करना एक बहुत ही जरूरी फंक्शन है, जो मोबाईल या कंप्यूटर यूजर के कामों को आसान बना देता हैं। तो चलिए सीधे जानते है, स्क्रॉलिंग क्या होता है और स्क्रॉल अप & डाउन क्या होता हैं।

    Scrolling Meaning in Hindi

    [lwptoc numeration=”decimal” numerationSuffix=”dot” borderColor=”#000000″ titleColor=”#000000″ hoverLinkColor=”#dd3333″]

    स्क्रॉलिंग मतलब क्या होता है ? | Scroll Meaning in Hindi

    सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालों को स्क्रॉलिंग या स्क्रॉल करना यह शब्द बहुत अधिक देखने को मिलता हैं।

    स्मार्टफोन, कंप्यूटर डिस्प्ले या अन्य काइनेटिक (चलित) डिस्प्ले में Text, इमेज या वीडियो को मॉनिटर या डिस्प्ले पर जरूरत के हिसाब से लंबवत या क्षैतिज रूप से ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं Slide करना, स्क्रॉलिंग करना कहलाता हैं।

    आसान भाषा में, किसी भी स्मार्टफोन एप्लीकेशन या कंप्यूटर ब्राउज़र में वेब पेज को ऊपर-नीचे करना या स्लाइड करना, यह स्क्रॉल करना कहलाता हैं।

    ग्राफिक्स, इमेज, पेज, टेक्स्ट, फ़ाइल आदि को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं कंप्यूटर स्क्रीन/स्मार्टफोन पर देखने की क्रिया को भी स्क्रॉल करना ही कहते हैं। स्क्रॉलिंग की मदद से यूजर, डिस्प्ले पर दिखाई देने वाले चित्रों और Text आदि को आसानी से देख या पढ़ सकते हैं।

    किसी डिस्प्ले पर दिखाई दे रहे Text, Image, PDF फ़ाइल या News Feed को पूरी तरह देखने के लिए दाएं से बाएं या ऊपर से नीचे की ओर सभी चीजें देखने के लिए जो क्रिया की जाती है, इसे भी स्क्रॉलिंग करना ही कहते हैं।

    स्क्रॉलिंग करना मतलब मोबाईल चलाना, कंप्यूटर चलाना या किसी भी प्रकार के काइनेटिक डिस्प्ले को चलाना हो सकता हैं। जिसमें आप अपने उंगलियों के माध्यम से या माउस की सहायता से स्क्रॉल कर सकते हैं।

    हालांकि स्क्रॉल करने से Text या चित्रों की बनावट को कोई फर्क नही पड़ता है और ना ही इसके आकार में बदलाव आता हैं।

    उदाहरण के लिए आप इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप या यूट्यूब में पोस्ट फीड और वीडियो फीड को स्क्रॉल करके ही ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर देख सकते हैं।

    कंप्यूटर में माउस की सहायता से और स्मार्टफोन में उंगलियों की मदद से स्क्रॉलिंग की जाती हैं। हालांकि, कंप्यूटर में आप माउस व्हील बटन की मदद से Auto Scroll कर सकते है, लेकिन स्मार्टफोन में ऑटो स्क्रॉल बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता हैं ।

    स्क्रॉल अप & डाउन क्या होता है ? | Scroll Up & Down Meaning in Hindi

    मोबाईल डिस्प्ले या कंप्यूटर स्क्रीन पर ऊपर से नीचे की ओर जानकारी लेते हुए जाना Scroll down कहलाता हैं।

    ठीक उसी प्रकार डिस्प्ले या स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर वापस आना Scroll up कहलाता हैं।

    उदाहरण के लिए जब आप मोबाईल में कोई न्यूज़ आर्टिकल या वेब पेज पढ़ रहे होते है, तब आप बार-बार स्क्रॉल up और down का उपयोग करते हैं।

    स्मार्टफोन में स्क्रॉल ऊपर या नीचे करने के लिए उंगलियों की मदद ली जाती हैं। वही कंप्यूटर स्क्रीन पर माउस या टचपैड का उपयोग किया जाता हैं।

    यह भी जानिए – 

    » Subscription का मतलब क्या होता है ?

    इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग क्या है ? | Instagram Scrolling Meaning in Hindi

    जब आप अपना इंस्टाग्राम लॉग इन करते है, उसके बाद आपको होम पेज या पोस्ट फीड देखने को मिलता हैं। इस फीड को ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर तक देखना ही Instagram Scrolling कहलाता हैं।

    कंप्यूटर पर इंस्टाग्राम चलाते समय माउस की सहायता से और स्मार्टफोन पर उंगलियों की मदद से स्क्रॉल किया जाता हैं।

    न्यूज स्क्रॉलिंग क्या होता है ? | News Feed Scroll Meaning in Hindi

    आजकल सभी न्यूज पेपर ऑनलाइन पब्लिश हो रहें है और इसके साथ ही बहुत सी ट्रेंडिंग न्यूज़ सबसे पहले इंटरनेट पर ही देखने को मिल जाती हैं।

    इंटरनेट के माध्यम से वेबसाइट ब्राउज़र या मोबाईल ऐप्प में न्यूज़ फीड पढ़ना या स्क्रॉल करना, न्यूज़ फीड स्क्रॉलिंग कहलाता हैं।

    न्यूज़ फीड का मतलब ‘न्यूज़ देना’ होता हैं। अलग-अलग न्यूज़ वेबसाइटों द्वारा आपके सब्सक्रिप्शन फीड में न्यूज़ दी जाती है, जिसे आप स्क्रॉल कर-कर के देख या पढ़ सकते हैं।

    कीप स्क्रॉलिंग का मतलब | Keep Scrolling Meaning in Hindi

    Keep Scrolling का हिंदी में अर्थ ‘ऊपर-नीचे करते रहना’ होता हैं। दूसरी भाषा मे इसे लगातार स्क्रॉल करते रहना भी कह सकते हैं।

    सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम या फेसबुक पर जब आप कोई पोस्ट देखते है और उसमें लिखा होता है Keep Scrolling, तो यहां पर इसका मतलब ‘स्क्रॉलिंग करते रहिए’ होता हैं।

    उम्मीद है, स्क्रॉलिंग का मतलब क्या होता है और इससे जुड़ी और भी जानकारी आपको पूरी तरह मिल गयी होगी। यदि जानकारी पसन्द आयी है तो आप इसे अपने दोस्तों के शेयर भी कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUnleashing the Power of Best games Maxwin Today!
    Next Article फोन में Reboot का मतलब क्या होता है ? | Reboot Meaning in Hindi
    WebKhoj

      WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

      Comments are closed.

      Latest Posts

      Ten Timeless Ideas for Highlighting the Bathtub Area

      May 25, 2026

      Health Insurance Plans: A Practical Guide to Choosing Coverage That Fits Your Life

      May 22, 2026

      UPI and Paytm tips for Indian players

      May 20, 2026

      Cross Platform Online Lottery Accessibility Supporting Consistent Participation Across Multiple Devices

      May 18, 2026

      Why Using a Digital Marketing Agency Will Save You Money on WordPress Web Development in the Long Run

      May 18, 2026

      RR Express in Singapore: Your Complete Guide to Fast, Reliable Delivery

      May 16, 2026

      Why Skin Recovery Treatments Are Becoming Essential in Modern Facial Care

      May 16, 2026

      Beginner’s Guide to Removing A Tattoo You Regret

      May 15, 2026
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • Privacy Policy
      • Contact Us
      Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.