Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - UPI - UPI Now Pay Later क्या है ? बिना बैंक बैलेंस के पेमेंट कैसे करे ?
    UPI

    UPI Now Pay Later क्या है ? बिना बैंक बैलेंस के पेमेंट कैसे करे ?

    WebKhojBy WebKhojSeptember 15, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    UPI Now Pay Later kya hai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    UPI Now Pay Later क्या है और आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे ना होने पर भी पेमेंट कैसे कर सकते है, पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेंगी । आज के समय किसी भी जगह आप UPI के जरिए काफी जल्दी पेमेंट कर सकते है, जिससे किसी भी जगह पेमेंट करना काफी सुविधाजनक बन जाता है ।

    लेकिन अगर आपको UPI से पेमेंट करना हैं, तो इससे लिंक आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त पैसे होना जरूरी होता है । लेकिन अब UPI Now Pay Later आने से आपके बैंक में पैसे ना होने पर भी पेमेट हो सकता है ।

    UPI Now Pay Later kya hai

    अगर आप Cashless पेमेंट करने के लिए UPI का उपयोग करते है तो अब बैंक आपको Credit Line की सुविधा भी देने जा रहे है । यह सुविधा देने के लिए RBI ने बैंको को मंजूरी दे दी है । इससे आप बिना किसी कार्ड के भी Credit प्राप्त कर सकते है, जिसे UPI से पेमेंट करने में उपयोग किया जा सकता है । तो आइए विस्तार से जानते है की UPI Now Pay Later क्या है और इसका उपयोग कैसे करते है ।

    UPI Now Pay Later क्या है ?

    यह UPI में दी जाने वाली एक नई सुविधा है, जिसमे आपको एक Pre-approved Credit Line उपयोग करने के लिए मिलती है । UPI Now Pay Later आपके बैंक द्वारा दी जाने वाली एक ओवरड्राफ्ट सुविधा होती है । आप इसका उपयोग सभी UPI Apps पर कर सकते है ।

    आप दुकान, मॉल या किसी भी जगह पेमेंट करने के लिए UPI Now Pay Later की क्रेडिट लाइन सुविधा का उपयोग कर सकते है । इस सुविधा के जरिए आपका अकाउंट बैलेंस जीरो होने पर भी पेमेंट पूरा हो जाएगा और बाद में आपको बिल के रूप में इसका भुगतान करना पड़ेगा । 

    इसके पहले आपको UPI में सेविंग अकाउंट, Rupay क्रेडिट कार्ड, वॉलेट आदि लिंक करने की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब आप एक Credit Line भी ले सकते है । UPI Now Pay Later का उपयोग कर आप अपनी UPI App के जरिए पेमेंट कर पाएंगे ।

    UPI Now Pay Later कैसे करें ?

    इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको अपने बैंक द्वारा एक Pre-approved Credit Line दी जाएगी । यह सुविधा अभी अभी शुरू हुई है और इस समय HDFC Bank, ICICI Bank द्वारा अपने ग्राहकों को यह क्रेडिट लाइन दी जा रही है । इस सुविधा में आपका बैंक द्वारा आपका एक नया अकाउंट खोला जाता है और उसे डेबिट कार्ड से लिंक कर दिया जाता है । 

    1. इस सुविधा का उपयोग करने लिए आपको अपने अनुसार किसी UPI App में जाना होगा और आपको अपना नया Pay Later Account जोड़ना होगा ।

    2. अब आपको अपने डेबिट कार्ड और एटीएम पिन की मदद से UPI Pin Set करना पड़ेगा ।

    3. इसके बाद आप यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने के पर इस सुविधा का उपयोग कर पाएंगे ।

    4. आप एक तय तारीख तक अपनी बकाया राशि को वापस चुका सकते है ।

    UPI Now Pay Later सुविधा के अंतर्गत कुछ बैंक आपको एक सीमित अवधि तक के लिए Interest Free Credit दे सकते है, जिसमे आप अगर तय समय तक अपना बिल भरकर राशि चुका देते है तो आपको कोई ब्याज नही देना पड़ेगा । वही कुछ बैंक Credit Line में से आपके द्वारा उपयोग की गई राशि पर Interest लेंगे, यानी आप जितने रुपए उपयोग करेंगे, उतने रुपए पर आपको ब्याज देना होगा ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleZerodha में IPO कैसे खरीदे ? पूरी प्रक्रिया
    Next Article Investing in Your Business: How to Get Maximum Returns
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    How Insurance Law Helps Protect Consumer Rights During Disputes?

    May 30, 2026

    Bicycle Accident Injuries Common on San Francisco Streets: What You Need To Know

    May 29, 2026

    Hydro-Jetting in Rock Hill, SC: A Complete Guide for Cleaner, Healthier Plumbing

    May 28, 2026

    Understanding the Process of Domestic Adoption in the United States: A Comprehensive Guide

    May 28, 2026

    Queens’ Most Dangerous Intersections And How To Stay Safe

    May 27, 2026

    Online Gaming and the New Shape of Digital Friendship

    May 26, 2026

    Sevarth Mahakosh: A Comprehensive Overview

    May 26, 2026

    Ten Timeless Ideas for Highlighting the Bathtub Area

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.