Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Finance - Cred Pay UPI क्या है ? Cred Scan & Pay कैसे करे
    Finance

    Cred Pay UPI क्या है ? Cred Scan & Pay कैसे करे

    WebKhojBy WebKhojFebruary 10, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Cred pay UPI kya hai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Cred Pay UPI सुविधा क्रेड एप में उपलब्ध है जिसके जरिए आप किसी भी UPI QR Code को स्कैन कर भुगतान कर सकते है । आज के समय बहुत से लोग Cred App का उपयोग कर अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करते है । Cred App में अपने यूजर के लिए क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के अलावा कई प्रकार की उपयोगी सुविधाएं दी गई है । Cred Pay UPI भी एक ऐसी ही सुविधा है जो आपके विभिन्न प्रकार के भुगतान को आसान बनाती है । तो आइए विस्तार से जानते है की Cred Pay UPI क्या है और इसकी क्या विशेषताएं है ।

    Cred pay UPI kya hai

    [lwptoc]

    Cred Pay UPI क्या है ?

    क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए लोकप्रिय एप Cred में Cred Pay ऑप्शन में Cred Pay UPI एक सुविधा है । आप इसमें UPI से Scan & Pay फीचर का उपयोग कर सकते है और किसी भी UPI App के QR कोड में स्कैन कर पेमेंट कर सकते है । आप इससे पेमेंट कर हर बार Rewards कमा सकते है । Cred Pay पर आपको भुगतान करने का एक सरल और सुरक्षित अनुभव मिलता है । Axis Bank इस Cred Pay UPI के PSP Partner है ।

    Cred Pay पर आपको एक ही जगह पर अपने विभिन्न प्रकार के Bill Payment करने की सुविधा दी गई है । आप इससे Electricity bill, Gas Bill, Insurance, रिचार्ज और विभिन्न श्रेणी के बिल भुगतान कर सकते है । आप अपने बिल का भुगतान करने के लिए UPI और क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते है । Cred Pay UPI पर आप अपने लिए उपलब्ध Offers देख सकते है ।

    Cred Pay UPI का उपयोग कैसे करे ?

    आप आसानी से किसी भी UPI QR Code को स्कैन कर Cred Pay UPI द्वारा पेमेंट कर सकते है ।

    1. आपको अपने फोन में Cred App खोलना होगा और स्क्रीन पर स्वाइप करना होगा या उपर की ओर दिए Scan & Pay विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
    2. अब आपको कोई भी UPI QR Code स्कैन करना होगा । अगर आप QR Code स्कैन नही कर पा रहे है तो आपको नीचे UPI ID डालने का विकल्प भी मिलता है ।
    3. QR Code Scan करने के बाद आपको भुगतान राशि डालना होगा, पेमेंट के लिए अपना बैंक अकाउंट देखना होगा और Pay Now पर क्लिक करना होगा ।
    4. इसके बाद आपको अपनी UPI Pin डालना होगा, आगे बढ़ने पर आपका Transaction सफलतापूर्वक हो जाएगा और आपके अकाउंट से पेमेंट हो जाएगा ।

    Cred UPI द्वारा हर Transaction पर आपको कुछ Rewards प्राप्त होते है । इसमें आपको पेमेंट करने पर हर बार निश्चित रूप से Cashback मिल सकता है, Cred Coins मिल सकते है या अन्य प्रकार के रिवार्ड मिल सकते है ।

    आपको क्रेड एप पर alias UPI ID बनाने का विकल्प भी मिलता है जिससे किसी स्टोर पर भुगतान करने के दौरान आपकी संवेदनशील जानकारी Merchant को नहीं दिखती है । इसके अलावा Cred Pay पर आकर्षक Skins सेट करने का फीचर मिलता है ।

    Cred App पर UPI से अपना बैंक बैलेंस चेक करे

    आप Cred App की सुविधा Cred Track के जरिए अपने सभी बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है । यह सुविधा Cred App द्वारा BHIM UPI के जरिए प्रदान की जाती है ।

    1. अपना बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको Cred App के More ऑप्शन में जाना होगा ।
    2. इसके बाद आपको Bank Account ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
    3. अब आपको अपने बैंक अकाउंट की जानकारी दिखेगी, यहां  आपको Check Balance बटन पर क्लिक करना होगा ।
    4. आपको अपना UPI Pin डालना होगा और आपको अपने बैंक अकाउंट में उपलब्ध बैलेंस स्क्रीन पर दिख जाएगा ।

    Cred UPI में अपना बैंक अकाउंट कैसे जोड़े ?

    आप Cred App में अपने अलग अलग बैंक अकाउंट को Add कर सकते है और यूपीआई द्वारा भुगतान कर सकते है या अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है ।

    • अपना बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए आपको More ऑप्शन में Bank Account में जाना होगा ।
    • इसके बाद आपको ऊपर दिए गए Add Account ऑप्शन पर क्लिक करना होगा ।
    • अपना बैंक चुनना होगा और इसके बाद आपका बैंक अकाउंट Fetch होने के बाद Cred UPI में जुड़ जाएगा ।
    • अगर आप पहली बार किसी UPI App पर अपना बैंक अकाउंट जोड़ रहे है तो आपको अपने डेबिट कार्ड की जानकारी डालकर UPI pin set करना होगा ।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWhich Game is Best PUBG or Free Fire Max ?
    Next Article Paytm UPI Lite : जानिए UPI Lite क्या है, पूरी जानकारी
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Common Electrical Issues Every Homeowner Should Know in Franklin, IN

    July 3, 2026

    How to Sell Your House Fast in Edgewood, Maryland: A Comprehensive Guide

    July 3, 2026

    How Charting Tools on a Trading App Help Investors Spot Opportunities 

    July 1, 2026

    How to Build a Proficient Backstage Crew for Live Events

    June 30, 2026

    How to Determine the Zoning of Your Land in Texas: A Comprehensive Guide

    June 27, 2026

    How to Sell Your Mobile Home Fast: Proven Tips and Strategies

    June 27, 2026

    How to Prepare Your Home for a Quick Sale in Corrales, New Mexico

    June 26, 2026

    Indicators That a Roof Repair Company Should Inspect Your Roof

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.