Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Paytm - Paytm UPI Lite : जानिए UPI Lite क्या है, पूरी जानकारी
    Paytm

    Paytm UPI Lite : जानिए UPI Lite क्या है, पूरी जानकारी

    WebKhojBy WebKhojFebruary 19, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Paytm UPI Lite
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Paytm UPI Lite एक नई सुविधा है जो आपको Paytm App में दिखती है । यहां मैं आपको इस Paytm UPI Lite के बारे में जानकारी देने वाला है और यह भी बताऊंगा कि UPI Lite क्या है और पेटीएम पर यूपीआई लाइट आईडी कैसे बनाते है । आपने कई UPI Apps का उपयोग किया होगा, जिसमे Paytm UPI काफी लोकप्रिय है । अब आप Paytm में UPI Lite सुविधा का उपयोग कर सकते है । तो आइए इस नई सुविधा Paytm UPI Lite के बारे में शुरुआत से जानते है ।

    Paytm UPI Lite

    Paytm UPI Lite क्या है ?

    अपने ग्राहकों के लिए Paytm द्वारा अपनी मोबाइल एप पर एक नई सुविधा UPI Lite को जोड़ा गया है । Paytm UPI Lite एक नया माध्यम है जिसके जरिए आप तेज और आसान तरीके से केवल एक टैप में UPI Payments कर सकते है । यह सुविधा छोटे पेमेंट तेजी से करने के लिए बनाई गई है ।

    UPI Lite एक सुरक्षित वॉलेट है जो UPI द्वारा प्रदान की जाती है । यूपीआई लाइट की मदद से आप किसी UPI ID, QR Codes या मोबाइल नंबर पर बिना UPI pin डाले लेनदेन पूरा कर सकते है । आप UPI Lite के जरिए कही भी 200 रूपए तक का पेमेंट कर सकते है ।

    Paytm में UPI Lite Activate कैसे करें?

    आप अपने किसी लिंक बैंक अकाउंट पर UPI Lite सुविधा को Activate कर सकते है । जब आप इस सुविधा को शुरू कर लेते है तो आपको पेमेंट करते समय UPI Lite का विकल्प मिलता है । UPI Lite से कोई भी भुगतान करने के लिए आपको यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ती है ।

    Paytm UPI Lite Activate

    1. Paytm UPI Lite Activate करने के लिए आपको अपने फोन में Paytm App खोलना होगा । पेटीएम के डैशबोर्ड पर आपको UPI Lite का एक विकल्प मिलेगा जहां Set-up now लिखा है ।
    2. आपको इस विकल्प में जाना होगा और UPI Lite Activate  करने के लिए अपना बैंक अकाउंट चुनना होगा ।
    3. बैंक अकाउंट चुनने के बाद आपको Proceed to set-up UPI Lite बटन पर क्लिक करना होगा और अब आपको 30 सेकंड तक इंतजार करना होगा।
    4. इसके बाद आपके सामने UPI Lite Activate करने के लिए Add Money का पेज खुलेगा । इस पेज पर आपको 1 रूपए से लेकर 2000 रूपए तक कोई भी Amount डालना होगा और Add Money to UPI Lite बटन पर क्लिक करना होगा।
    5. इसके बाद आपके सामने Paytm पर UPI Lite के लिए Device Lock Enable करने का विकल्प आएगा, जिससे आप पेटीएम एप में फिंगरप्रिंट या पिन सेट कर सकते है ।
    6. अब यूपीआई लाइट में पैसे Add करने के लिए अपनी UPI pin डालना होगा और इसके बाद आपके UPI Lite Wallet में बैलेंस जुड़ जाएगा ।

    Paytm UPI Lite से पेमेंट कैसे करें?

    आप अन्य UPI Payment की तरह ही UPI Lite से भी Payment कर सकते है ।

    1. आपको Paytm App में जाने पर पेमेंट करने के लिए UPI Money Transfer में उपलब्ध किसी भी माध्यम जैसे Scan & Pay, Mobile Number या bank Account में से कोई एक चुनना होगा ।
    2. इसके बाद आपको UPI QR Code स्कैन करना होगा या UPI Address डालना होगा ।
    3. अब आपको Amount डालना होगा Pay पर क्लिक करने के बाद UPI Lite का विकल्प चुनना होगा ।
    4. जैसे ही आप Pay Securely बटन पर क्लिक करेगे आपका पेमेंट सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा ।

    इस तरह Paytm UPI Lite से आपको यह पेमेंट करने के लिए कोई UPI Pin भी नही डालना पड़ता है । आप भी आसानी से अपने Paytm Account में इस नई UPI Lite की सुविधा को शुरू कर सकते है और तेजी से किसी भी स्टोर पर पेमेंट पूरा करने के लिए इसका उपयोग कर सकते है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCred Pay UPI क्या है ? Cred Scan & Pay कैसे करे
    Next Article Flipkart Supercoins क्या है ? वैल्यू, उपयोग, कैसे कमाएं
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Handling Missing Data Without Skewing Results

    November 4, 2026

    5 Common Myths About Braces And Aligners Debunked

    November 2, 2026

    A Plano, Texas Home Seller’s Checklist for Comparing Fast-Sale Options

    October 31, 2026

    Everyday Foot Pain: Practical Steps for Safer Movement in Ottawa, Ontario

    October 31, 2026

    Why Understanding Lipedema Is the First Step Toward Greater Comfort and Confidence

    October 29, 2026

    3 Key Reasons Businesses Rely On Accounting Consultants

    October 29, 2026

    Therapy for Men in Vancouver: Practical Mental Health Support at Gibson Mental Health

    October 29, 2026

    Should You Buy A Car On Loan Or Wait And Pay Cash?

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.