Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - UPI - UPI ATM Cash Withdrawal : यूपीआई एटीएम से पैसे कैसे निकाले ?
    UPI

    UPI ATM Cash Withdrawal : यूपीआई एटीएम से पैसे कैसे निकाले ?

    WebKhojBy WebKhojSeptember 8, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    upi atm hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    UPI ATM Cash Withdrawal सुविधा अब शुरू हो चुकी है और अब आप अपने यूपीआई अकाउंट द्वारा भी एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे । UPI यानी Unified Payment Interface एक पेमेंट माध्यम है जो NPCI द्वारा संचालित होता है । भारत में किसी भी जगह खरीदी कर पेमेंट करने के लिए ज्यादातर लोग UPI Apps का ही उपयोग करते है, क्योंकि यह काफी सुविधाजनक माध्यम है । देश भर में किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट में UPI का काफी बड़ा हिस्सा है । 

    एटीएम पर एटीएम कार्ड से पैसे तो आपने निकाले ही होगे, लेकिन अब UPI ATM से बिना कार्ड के पैसे भी निकाल सकते है । तो आइए विस्तार से जानते है की UPI ATM क्या है और UPI ATM Cash Withdrawal कैसे करते है ।

    यूपीआई एटीएम क्या है?

    UPI ATM के जरिए आप सुरक्षित तरीके से बिना किसी एटीएम या डेबिट कार्ड के पैसे निकाल सकते है । कुछ बैंक पहले इसी तरह की कार्डलैस कैश की सुविधा देते आ रहे है, जिसमे बिना कार्ड के पैसे निकाले जा सकते है, लेकिन यूपीआई से एटीएम सुविधा हाल ही में शुरू की गई है । भारत का सबसे पहला UPI ATM आ चुका है जो QR Code पर आधारित है । यह यूपीआई एटीएम आपको अपने एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन में उपलब्ध UPI App से कैश पैसे निकालने सुविधा देता है ।

    देश के पहले UPI ATM को Hitachi Payment Services के द्वारा लॉन्च किया गया है । इन्होंने इस यूपीआई एटीएम को नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर White Label ATM (WLA) के रूप में पेश किया है ।

    UPI ATM Cash Withdrawal कैसे करें ? यूपीआई एटीएम से पैसे कैसे निकाले ?

    UPI ATM से पैसे निकालने के लिए ना आपको किसी डेबिट कार्ड की ज़रूरत है ना ही किसी भी प्रकार के एटीएम कार्ड की जरूरत है, केवल आपके पास अपने फोन के अंदर जो UPI App मौजूद है, आप उसके जरिए क्यूआर कोड से पैसे निकाल सकते है । 

    UPI ATM Cash Withdrawal hindi
    UPI ATM – Central Bank of India

    1. सबसे पहले आपको UPI ATM पर जाकर एटीएम की स्क्रीन पर UPI Cardless Cash ऑप्शन पर टच करना होगा ।

    2. इसके बाद आपके सामने कुछ पहले से मौजूद नगद राशि निकलने के लिए विकल्प दिखेंगे जैसे 100 रुपए, 500 रुपए, 1000 रुपए, 2000 रुपए, 5000 रुपए आदि । आप इन विकल्प में से कोई भी विकल्प चुन सकते है या चाहे तो अन्य कोई राशि ( Other Amount) डाल सकते है ।

    3. अब UPI ATM की स्क्रीन पर UPI Cash Withdrawal करने के लिए एक QR Code दिखेगा, जिसे आप किसी भी यूपीआई ऐप से स्कैन कर सकते है ।

    4. आपको अपने फोन में उपलब्ध UPI App खोलना होगा और Scan बटन पर क्लिक कर क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा ।

    5. QR Code स्कैन करने के बाद आपके मोबाइल पर बैंक चुनने का ऑप्शन मौजूद रहता है, आप चाहे तो कोई भी बैंक जिससे आप नगद पैसे निकालना हो उसे चुन सकते है ।

    6. इसके बाद Confirm बटन पर क्लिक करना होगा और आपके मोबाइल पर UPI ATM से Cash Withdraw को सुनिश्चित करने का ऑप्शन मिलेगा । आपके फोन पर बैंक का नाम, अमाउंट और अकाउंट आदि की जानकारी दिखती है ।

    7. अब Proceed पर क्लिक करने के बाद आपको अपना UPI Pin डालना होगा और आपके फोन पर लेनदेन पूरा होने का मैसेज दिखेगा । यूपीआई पिन डालते ही UPI ATM में आपका Transaction प्रोसेस हो जाएगा और तुरंत ATM मशीन से नगद पैसे निकल जाएंगे ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleFree Fire India कब आएगा ? (2023) कितने MB का है ?
    Next Article IGSY Smartphone Yojana: इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट, रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट
    WebKhoj

      WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

      Comments are closed.

      Latest Posts

      Child Support After Divorce: How To Protect Your Child’s Financial Future

      March 30, 2026

      Mobile Application Melbourne: Technologies Powering Modern App Experiences

      March 25, 2026

      How To Choose The Right Online Games On PC For Your Style

      March 25, 2026

      Seasonal Flowers Explained: How to Choose the Right Blooms for Every Time of Year

      March 22, 2026

      Why Post-Hospital Recovery at Home Is Becoming the Preferred Choice for Families

      March 19, 2026

      Direct Web Games Is Convenient for Quick Play

      March 19, 2026

      Common Misconceptions About Divorce In New Jersey

      March 16, 2026

      Everything You Need To Know About Routine Dental Exams And Cleanings

      March 16, 2026
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • Privacy Policy
      • Contact Us
      Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.