Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Sarkari yojana - IGSY Smartphone Yojana: इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट, रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट
    Sarkari yojana

    IGSY Smartphone Yojana: इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट, रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट

    WebKhojBy WebKhojSeptember 9, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    IGSY Smartphone Yojana या Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IGSY Smartphone Yojana या Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023 एक सरकारी योजना है जो राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही है । इस योजना के अंर्तगत महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से लाभार्थियों को फ्री स्मार्टफोन दिया जा रहा है । इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना राजस्थान या फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के बारे में पूरी जानकारी मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहा हूं । साथ ही इस आर्टिकल में आपको यह जानकारी मिलेगी की Indira Gandhi Smartphone Yojana Registration कैसे करते है । 

    [lwptoc]

    IGSY Smartphone Yojana (Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023) क्या है ?

    सरकारी योजना IGSY Smartphone Yojana को राजस्थान सरकार ने प्रारंभ किया है, जिसमे राजस्थान राज्य की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान किया जा रहा है । राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा इस योजना की घोषणा की गई थी जिसमे पात्र महिलाओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा । इस योजना का उद्देश्य विभिन्न पात्र महिलाओं, छात्राओं, विधवा, एकल नारी आदि को डिजिटल साक्षर बनाना है ।

    इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के माध्यम से महिलाओ को इंटरनेट वाला स्मार्टफोन मिलेगा, जिससे वे सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर जागरूक रह पाएंगी । स्मार्टफोन के जरिए वे योजनाओं के लिए Online Registration भी कर पाएगी और इस तरह उन्हें घर बैठे योजनाओं का लाभ पाने में आसानी होगी । महिलाओ से बैंकिंग संबंधित कार्य भी किए जा सकेंगे । 

    योजना का नाम इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना 
    योजना प्रकार सरकारी योजना  
    शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत
    लॉन्च 10 अगस्त 2023
    राज्य राजस्थान
    लाभार्थी प्रदेश की 1 करोड़ 35 लाख महिलाएं 
    पात्रता चिरंजीवी परिवार से जुड़ी महिलाएं (महिला मुखिया)
    आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

    Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023 के प्रथम चरण के अंर्तगत 40 लाख परिवारों की महिला मुखिया को योजना के माध्यम से स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा । 

    इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना प्रथम चरण में शामिल महिलाएं

    → विधवा / एकल नारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं

    → मनरेगा में 100 कार्य दिवस को पूरा करने वाले परिवारों की मुखिया

    → इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 कार्य दिवस को पूरा करने वाले परिवारों की महिला मुखिया 

    → सरकारी आईटीआई, पॉलीटेक्निक और संस्कृत महाविद्यालयों में अध्ययन कर रही छात्राएं

    → सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 में अध्ययन कर रही छात्राएं 

    पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ जिला और ब्लॉक स्तर पर लगाए गए शिविरों के माध्यम से मिलेगा । वही इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के दूसरे चरण में 95 लाख महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा ।

    IGSY Smartphone Yojana में प्रदान लिए जाने वाले स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान की जाएगी और इसमें 3 वर्ष तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा । इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना वाले फोन के टैरिफ प्लान में फ्री 5 जीबी डेटा और फ्री कॉलिंग सुविधा शामिल है ।

    Indira Gandhi Smartphone Yojana Registration

    • इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के जरिए फ्री स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए पात्र महिलाओं को अपने नजदीकी शिविर पर जाना होगा ।

    • इसके बाद आपको शिविर में योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसमे आपकी e-KYC प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा ।

    • इसके अलावा फोन में E wallet App इंस्टाल किया जाएगा, जिसमे आपको DBT के माध्यम से 6800 रुपए प्राप्त होगे ।

    • जिसके बाद आप अपने अनुसार अपनी पसंद की कंपनी का स्मार्टफोन, सिम और डाटा प्लान चुन सकेगी ।

    Indira Gandhi Smartphone Yojana Registration Online

    आप इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इस योजना के लिए अपनी पात्रता जांच सकते है । इसके लिए आपको अपने जन आधार नंबर की आवश्यकता होती है । योजना का लाभ लेने के लिए आपको कोई Online Registration नही करना पड़ेगा, सरकार द्वारा खुद पात्र महिलाओं और जनाधार कार्ड वाली महिलाओं को योजना में शामिल किया जाता है ।

    Indira Gandhi Smartphone Yojana Official Website

    IGSY यानि इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की Official Website का लिंक igsy.rajsthan.gov.in है । आप इस लिंक पर जाकर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है और IGSY Yojana की पात्रता जांच सकते है । इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर कैम्प खोजने और जिलेवार कैम्प की जानकारी पाने की भी सुविधा उपलब्ध हैं।

    फ्री मोबाइल योजना लिस्ट Indira Gandhi Smartphone Yojana List 

    इस योजना में शामिल लाभार्थी महिलाओं की सूची यानी इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट (Free Mobile Yojana List Name Check) आपके जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और वार्ड वार सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ( DOIT&C ) के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी । इसके अलावा लाभार्थी स्वयं की पात्रता से संबंधित शिकायत को 181 पर कॉल कर दर्ज करा सकते है ।

    इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अपडेट 

    राजस्थान सरकार की ओर से प्रथम चरण में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत मोबाइल कार्ड प्रदान किए जा रहे है । लेकिन जिन महिलाओं को प्रथम चरण में अपना नाम ना आने के कारण स्मार्टफोन नही मिल पाया है, उन्हे गारंटी कार्ड प्रदान किए जा रहे है, इससे उन्हें अगले चरण के फोन मिलने गारंटी हो जाएगी । यह गारंटी कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको अपने नजदीकी महंगाई राहत केंद्र पर जाना होगा जहां आपको Registration करना होगा ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUPI ATM Cash Withdrawal : यूपीआई एटीएम से पैसे कैसे निकाले ?
    Next Article IPO kaise kharide? आईपीओ खरीदने की पूरी प्रक्रिया, शेयर मार्केट
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Selling a Milford, Michigan Home: Comparing Speed, Cost, and Certainty

    November 6, 2026

    How Mixed-Use Development Can Make Austin, Texas More Livable

    November 6, 2026

    How To Compare Home-Sale Options In Harlingen, Texas

    November 5, 2026

    Handling Missing Data Without Skewing Results

    November 4, 2026

    5 Common Myths About Braces And Aligners Debunked

    November 2, 2026

    A Plano, Texas Home Seller’s Checklist for Comparing Fast-Sale Options

    October 31, 2026

    Everyday Foot Pain: Practical Steps for Safer Movement in Ottawa, Ontario

    October 31, 2026

    Why Understanding Lipedema Is the First Step Toward Greater Comfort and Confidence

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.