Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Sarkari yojana - मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में मिलेंगे 12वी 8000 रुपए, आईटीआई 8500 रुपए, डिप्लोमा 9000 रुपए, स्नातक 10,000 रुपए 
    Sarkari yojana

    मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में मिलेंगे 12वी 8000 रुपए, आईटीआई 8500 रुपए, डिप्लोमा 9000 रुपए, स्नातक 10,000 रुपए 

    WebKhojBy WebKhojJuly 7, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसके अंतर्गत पात्र युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । अगर आप काम सीखना चाहते है और साथ में पैसे भी कमाना चाहते हैं तो इस योजना के जरिए आप प्रशिक्षण ले सकते है । मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में युवाओ के लिए कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है । अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप आसानी से ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा आवेदन फॉर्म भर सकते है । इस आर्टिकल द्वारा मैं आपको मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहा हूं ।

    मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना क्या है ?

    मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना एक सरकारी योजना है जिसमे युवाओं को विभिन्‍न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और साथ ही उन्हें पैसे कमाने का मौका भी दिया जा रहा है । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को अच्छे रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार करने और उनके कौशल, प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है ।

    Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana

    अगर आप मध्यप्रदेश के निवासी है और आपकी उम्र 21 से 29 वर्ष तक है तो आप इस योजना का फायदा ले सकते है । योजना की पात्रता के लिए आपकी पढ़ाई 12 वी, आईटीआई या इससे अधिक, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होनी चाहिए । इसके अलावा समग्र पोर्टल पर E-kyc का होना आवश्यक है।

    योजना का नाममुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
    प्रकारसरकारी योजना
    आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmsky.mp.gov.in/

    मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

    अगर आप मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है और सीखने के साथ पैसे कमाना चाहते है तो आप पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है ।

    • सबसे पहले आपको MMSKY पोर्टल पर जाना होगा और अभ्यर्थी पंजीयन पर क्लिक करना होगा ।
    • इस पोर्टल पर आपको योजना से संबधित आवश्यक निर्देश और अपनी पात्रता की जानकारी पता करने के दस्तावेज दिखेंगे जिन्हे आपको ध्यान से पढ़ना होगा ।
    • अगर आप सभी पात्रता पूरी करते है तो आपको अपना समग्र आईडी दर्ज करना होगा और आपके समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नं. पर OTP से वेरिफिकेशन करना होगा ।
    • अब स्क्रीन पर आपकी समग्र से जानकारी दिखेगी और जब आप Application सबमिट कर देगे तो मोबाइल पर मैसेज में अपना Username और पासवर्ड प्राप्त होगा ।
    • इसके बाद आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करना होगा और इससे सम्बंधित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा ।
    • अब आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कोर्स की जानकारी दिखेगी जिसमे से आप अपने अनुसार किसी कोर्स को चुन सकते है ।
    • इसके बाद आप जहां ट्रेनिंग करने को तैयार है आप वह स्थान को चुन सकते है ।

    मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत जो युवा चयनित हो रहे है उन्हे मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा SCVT निर्धारित कोर्स अंतर्गत छात्र-अभ्‍यर्थी के रूप में पंजीकृत किया जाने वाला है ।

    प्रतिमाह स्टाइपेंड, प्रशिक्षण के दौरान 

    • 12वी – 8000 रुपए
    • आईटीआई – 8500 रुपए
    • डिप्लोमा – 9000 रुपए
    • स्नातक / उच्च – 10,000 रुपए 

    इसके अंतर्गत कोर्स की सूची आपको योजना के पोर्टल और ssdm.mp.gov.in पर मिलेगी और इसमें शामिल कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अवधि आदि निर्धारित होगी ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleTop 5 Best Laptop Under 60000 i5 12th Generation 16 GB Ram {Selected Only}
    Next Article Slice Loan App से लोन कैसे ले ? स्लाइस कार्ड से लोन कैसे मिलेगा
    WebKhoj

      WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

      Comments are closed.

      Latest Posts

      Child Support After Divorce: How To Protect Your Child’s Financial Future

      March 30, 2026

      Mobile Application Melbourne: Technologies Powering Modern App Experiences

      March 25, 2026

      How To Choose The Right Online Games On PC For Your Style

      March 25, 2026

      Seasonal Flowers Explained: How to Choose the Right Blooms for Every Time of Year

      March 22, 2026

      Why Post-Hospital Recovery at Home Is Becoming the Preferred Choice for Families

      March 19, 2026

      Direct Web Games Is Convenient for Quick Play

      March 19, 2026

      Common Misconceptions About Divorce In New Jersey

      March 16, 2026

      Everything You Need To Know About Routine Dental Exams And Cleanings

      March 16, 2026
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • Privacy Policy
      • Contact Us
      Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.