Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Other - Artificial Intelligence या AI का मतलब क्या होता है ? जानिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग
    Other

    Artificial Intelligence या AI का मतलब क्या होता है ? जानिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग

    WebKhojBy WebKhojMarch 20, 2019
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Ai artificial intelligence kya hai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ai artificial intelligence kya hai

    AI क्या है ? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) या एआई तकनीक के बारे में आजकल बहुत सी जगहों पर सुनने को मिल रहा है । आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में लंबे समय से काफी शोध और इसके बारे में चर्चाएं हो रही है । आजकल बहुत से स्मार्टफोन में AI Features दिए जा रहे है । मार्केट में AI से संबंधित बहुत से डिवाइस भी आ रहे है । अगर आप भी यह जानना चाहते है की AI क्या है या AI पर Essay या Notes के लिए इस आर्टिकल में जानकारी दी गई है ।

    [lwptoc]

    Artificial Intelligence in Hindi

    AI क्या है ? एआई का फुल फॉर्म | What is AI in Hindi

    AI का फुल फॉर्म Artificial Intelligence होता है । आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंप्यूटर साइंस का एक भाग है । यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमे कोई मशीन भी इंसानों या अन्य जीव की तरह ही खुद दिमाग लगाकर कोई काम करती है।

    दूसरे शब्दों में कहे तो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का लक्ष्य ऐसे सिस्टम या मशीनों का निर्माण करना हैं, जो इंसानो की तरह ही अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग किसी कार्य को करने के लिए करे ।

    एआई का हिंदी में अर्थ | AI Meaning in Hindi

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का हिंदी में अर्थ कृत्रिम बुद्धिमत्ता होता है । आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से बहुत से क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे है ।

    एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का नाम 1955 में जॉन मकार्ति ने दिया था । उनके अनुसार इसका विषय विज्ञान और इंजीनियरिंग के द्वारा बुद्धिमान मशीनो का निर्माण करना है ।

    यह एक ऐसा विषय है, जिस पर भविष्य में आने वाली कई तकनीकें और अविष्कार आधारित होगे। आने वाले समय में यह इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की तरह ही इंसान की जिंदगी एक हिस्सा बन जाएगा । आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग बहुत से छोटे कामो से लेकर बड़े कामो में होगा ।

    वर्तमान में कई बड़ी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदत से अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के कार्य में लगी है । बहुत सी कंपनियां इस तकनीक में बड़े निवेश कर रही है । दुनियाभर में कई जगह पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च सेंटर मौजूद है ।

    मशीन लर्निंग भी AI का ही एक हिस्सा है, जिसमे एआई पर आधारित मशीने पुराने डेटा के अनुभव से खुद कुछ सीखती है, इसमें सुधार करती रहती है और उसके अनुसार अपने टास्क पूरा करती है ।

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के उपयोग | Artificial Intelligence Examples in Hindi

    आज के समय Artificial Intelligence तेजी से आगे बढ़ रहा है । हम अपने दैनिक जीवन में बहुत सी एआई सुविधाओं का इस्तेमाल करते है । हमारे स्मार्टफोन में मौजूद AI Cameras, गूगल अस्सिस्टेंट, Alexa, सीरी, चैट बोट, गेम में कंप्यूटर प्लेयर आदि इसके उदाहरण है ।

    कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले कंप्यूटर या डिवाइस का कार्य अभी Speech Recognition यानी आवाज की पहचान करने, Face Recognition चेहरे की पहचान करने, पढ़ने के लिए, समस्याओं का समाधान ढूंढने, कंप्यूटर बोट का गेम को खेलने, योजनाएं बनाने आदि में हो रहा है ।

    चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को बढ़ाया जा रहा है। AI की मदद से रोगों की पहचान की जा रही है । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आने वाली बीमारियों का पता लगाया जा सकता है । एआई पर आधारित बहुत से ऐसे डिवाइस उपलब्ध है, जिनसे शारिरिक गतिविधियों पर नजर रख कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है ।

    AI Full Form in Hindi

    कंपनियाँ ग्राहको की राय जानने और बेहतर सुविधा देने के लिए एआई तकनीक का उपयोग कर रही है । चैटबोट्स की मदद से ग्राहकों के सामान्य सवालों का जवाब तेजी से दिया जा रहा है ।

    शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI ) का उपयोग करके बहुत से क्षेत्र को बेहतर बनाया जा सकता है । इन्होंने एआई के बारे में अपनी राय देकर एआई के बहुत से उपयोग बताये है ।

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित यंत्रो, कंप्यूटर, मशीनों से मानव के किसी जोखिम भरे कार्य में शामिल होने को बदला जा सकता है । यानी कोई रिस्क वाला काम मानव की जगह एक बुद्धिमान मशीन से किया जा सकता है ।

    ऐसी मशीनों या तकनीको से 24 घण्टे लगातार काम करा सकते है, इससे मानव श्रम की जरूरत कम होगी ।

    इस तकनीक का उपयोग कई ऐसी जगह किया जा सकता है जहा मानव पूरी सटीकता से कार्य नही कर सकता । जैसे चिकित्सा और अनुसंधान में बुद्धिमान मशीनों से बिल्कुल सटीक परिणाम निकाला जा सकता है ।

    कंपनियों का एआई तकनीक उपयोग करने से ग्राहकों का अनुभव अच्छा होगा । कंपनियां अपने ग्राहकों को एआई की मदद से बेहतर सेवाएं दे सकती है ।

    विभिन्न प्रकार के फ़्रॉड्स, डेटा चोरी आदि पर एआई की मदद से नियंत्रण किया जा सकता है । इसके जरिये बैंकिंग, डेटा, स्मार्टफोन डिवाइस आदि को सुरक्षित किया जा सकता है, जिससे फ्रॉड करने वालो को एक्सेस नही मिलेगा ।

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स | Artificial Intelligence Course in Hindi

    एआई के बढ़ते चलन को देखते हुए इसमें कोर्स भी उपलब्ध हो रहे है । स्कूलों में भी वैकल्पिक विषय के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय शुरू किए जा रहे है । आईआईटी हैदराबाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बीटेक शुरू करने वाला भारत का पहला संस्थान है । बहुत सी यूनिवर्सिटी भी एआई के अंदर ग्रेजुएशन प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर रही है । इसके अलावा एआई के ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध है, जहाँ AI के Principles और Applications के बारे में समझा या अध्धयन किया जा सकता है । एआई में कैरियर बनाने के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी ( इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ) में शिक्षा ली जा सकती है ।

    उम्मीद है की आपको यह जानकारी मिल गई होगी की AI क्या है । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में आपके क्या विचार है, नीचे कमेंट में बताए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUPI Pin क्या होता है ? 2023 में यूपीआई पिन कैसे बनाए, जानिए
    Next Article IT क्या है ? इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हिन्दी में – Information Technology Meaning in Hindi
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts

    A Guide to Flower Quality, Cultivation, and Storage

    September 24, 2026

    Hybrid Car Cost in India: Should You Add PPF Film Protection?

    September 24, 2026

    How To Build A Balanced Grocery List for Fresh and Imported Foods in Ottawa, Ontario

    September 24, 2026

    Simplifying Clothing Maintenance With Fast and Convenient Steaming

    September 23, 2026

    The Structural Features That Give Aluminum Boat Docks Their Strength

    September 23, 2026

    Why Do Some Gaming Have Thousands of Ways to Form Winning Combinations?

    September 21, 2026

    Selling a House As-Is in Germantown, TN: A Practical Guide to Timing, Costs, and Local Options

    September 19, 2026

    A Room-by-Room Guide to Planning a Household Move

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.