Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Finance - Cashback क्या होता है ? अर्थ – Cashback Meaning in Hindi
    Finance

    Cashback क्या होता है ? अर्थ – Cashback Meaning in Hindi

    WebKhojBy WebKhojJune 3, 2021
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Cashback meaning in hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Cashback पाना बहुत से लोगों को अच्छा लगता है और आज की इस डिजिटल संसाधनों से भरी दुनिया मे काफी जगहों पर कैशबैक दिया जाता है ।

    आजकल काफी लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते है और साथ ही मोबाइल के द्वारा दुकानों में भुगतान करना, पैसे भेजना, बिल भरना आदि भी काफी चलन में है । इसके अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट जैसी चीजों का उपयोग भी बहुत से लोग करते है ।

    इन सभी का उपयोग करते हुए अक्सर हमे Cashback या Cashback Offer के बारे मे सुनने को मिलता है । कई कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कैशबैक प्रोग्राम चलाती है, जिसमे ग्राहकों को कुछ कैशबैक दिया जाता है ।

    हालांकि आज के समय मे कई ऐसे लोग भी है, जो इस Cashback शब्द से परिचित नही है और उन्हें नही पता होता है कि Cashback क्या है, क्योकि बहुत से लोग इसके बारे में अभी इस टेक्नोलॉजी वाली दुनिया मे ही  पहली बार सुन रहे है ।

    तो आइए विस्तार से जानते है कि Cashback क्या है, कैशबैक के फायदे क्या होते है और कैशबैक क्यो दिया जाता है ।

    Cashback meaning in hindi

    Cashback क्या होता है ? | Cashback Meaning in Hindi

    Cashback एक प्रक्रिया है जिसका आजकल डिजिटल क्षेत्र में और वित्तीय लेनदेन में काफी ज्यादा उपयोग हो रहा है । इसमें किसी प्रकार की खरीदी करने या किसी सुविधा के लिए पैसों का भुगतान करने पर ग्राहकों को इसमें से कुछ प्रतिशत राशि प्रोत्साहन या ईनाम के रूप में वापस मिल जाती है ।

    आसान शब्दों में, अगर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कोई चीज खरीदते है तो आपके द्वारा इसके लिए किए गए खर्च का कुछ प्रतिशत हिस्सा आपको कैशबैक के रूप में वापस दे दिया जाता है ।

    Cashback hindi meaning

    उदाहरण के लिए आप ऑनलाइन किसी App से अपने मोबाइल 100 रुपए का रिचार्ज करते है और अगर इस कंपनी द्वारा Flat 10 Rs के कैशबैक वाला Cashback offer चलाया जा रहा है, तो आपको उस एप में 10 रुपए वापस मिल जाते है ।

    अब इस कैशबैक में वापस मिली राशि को आप उस एप में उपलब्ध सुविधाओं में उपयोग कर सकते है या cashback की शर्तों के अनुसार किसी भी तरह उपयोग कर सकते है ।

    आज के समय मे इस तरह के Cashback प्रोग्राम आमतौर पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड कंपनी, डिजिटल वॉलेट, ऑनलाइन रिचार्ज बिल पेमेंट सर्विस आदि के द्वारा काफी चलाए जाते है ।

    इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग, E-commerce प्लेटफॉर्म पर या किसी स्टोर में ऑनलाइन पेमेंट पर भी कई बार Cashback Offer दिया जाता है ।

    Cashback प्रोग्राम आजकल एक ऐसे प्रचार तंत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है, जिसे लोग भी काफी पसंद कर रहे है और इसमें विक्रेता और खरीददार दोनों को फायदा मिलता है ।

    किसी प्रोडक्ट या सर्विस की खरीदी पर कैशबैक दिया जाता है, तो इसमें प्रोडक्ट की कीमत पर सीधे Discount देने की जरूरत नही पड़ती है । यानी इससे प्रोडक्ट की कीमत में सीधे तौर पर कमी नही की जाती, बल्कि कैशबैक के रूप में खरीदने वाले लोगों फायदा दे दिया जाता है, जिससे प्रोडक्ट की वास्तविक कीमत भी बनी रहती है ।

    हालांकि आज के समय Cashback के भी कई प्रकार होते है, यानी कैशबैक अलग अलग रूप में दिए जा रहे है ।

    यह भी जानिए – 

    » Scroll करना मतलब क्या होता है ? 

    100% cashback meaning in Hindi | 100 % कैशबैक का मतलब

    कई बार कुछ Apps या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा रिचार्ज करने, बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट या सर्विस की खरीदी पर 100 % Cashback Offer दिया जाता है । लेकिन इस 100% Cashback का मतलब या Meaning क्या होता है, इसके बारे में बहुत से लोगों को पता नही होता है ।

    100 % कैशबैक ऑफर में ग्राहकों को उनके द्वारा खर्च की जाने वाली राशि का 100 प्रतिशत कैशबैक के रूप में वापस मिल जाते है । उदाहरण के लिए अगर आप 100 रुपए की कोई चीज खरीदते है तो आपको पूरे 100 रुपए का कैशबैक मिल जाता है ।

    हालांकि ऐसे कैशबैक ऑफर में कंपनियों द्वारा कुछ शर्तें भी रखी जाती है, जिसमे अधिकतम कैशबैक की कोई सीमा यानी Limit भी होती है । जैसे अगर कंपनी द्वारा अधिकतम 50 रुपए की कैशबैक Limit रखी गई है तो आपको 50 रुपए में 50 रुपए का कैशबैक मिलता है और 100 रुपए में भी 50 रुपए तक का ही Cashback मिलता है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNavigating the Skies: Exploring the Aviator God Login
    Next Article WhatsApp Disappearing Messages की पूरी जानकारी [2023] यहां देखें ।
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Handling Missing Data Without Skewing Results

    November 4, 2026

    5 Common Myths About Braces And Aligners Debunked

    November 2, 2026

    A Plano, Texas Home Seller’s Checklist for Comparing Fast-Sale Options

    October 31, 2026

    Everyday Foot Pain: Practical Steps for Safer Movement in Ottawa, Ontario

    October 31, 2026

    Why Understanding Lipedema Is the First Step Toward Greater Comfort and Confidence

    October 29, 2026

    3 Key Reasons Businesses Rely On Accounting Consultants

    October 29, 2026

    Therapy for Men in Vancouver: Practical Mental Health Support at Gibson Mental Health

    October 29, 2026

    Should You Buy A Car On Loan Or Wait And Pay Cash?

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.