Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Other - फोकस मोड क्या होता है ? एंड्राइड फीचर – Focus Mode meaning in Hindi
    Other

    फोकस मोड क्या होता है ? एंड्राइड फीचर – Focus Mode meaning in Hindi

    WebKhojBy WebKhojOctober 26, 2020
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    focus mode kya hai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Focus Mode नाम से एक नया फीचर बहुत से नए Android फोन में देखने को मिल रहा है, जो बहुत से यूजर के लिए काफी उपयोगी हो सकता है । आपने भी अपने फोन की Settings या Notification बार में Focus Mode नाम से इस नए फीचर को देखा होगा । तो यह नया फीचर फोकस मोड क्या है, आइए इसके बारे में जानते है ।

    Focus mode kya hai

    फोकस मोड क्या है ? – Focus Mode Meaning in Hindi

    Focus Mode एंड्रॉइड फोन में मिलने वाला एक नया फीचर है जो Digital Wellbeing Tool और Parental Controls सेटिंग्स का एक हिस्सा है । फोकस मोड फोन में चुनिंदा Apps या Games को कुछ समय के लिए रोक देता है ताकि कोई काम करते हुए यूजर का ध्यान ना भटक पाए ।

    जब आप कोई काम कर रहे होते है तो आपके स्मार्टफोन में ऐसे कई App होते है जिनकी ओर आपका ध्यान जाता है और इसकी वजह से काम मे पूरी तरह ध्यान नही लग पाता है । कई बार Apps के नोटिफिकेशन भी लोगों को परेशान करते है ।

    तो अगर आप अपने काम के समय ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों को कम करना चाहते है तो Focus Mode आपके लिए काफी काम का हो सकता है । यह आपके समय का बेहतर तरीके से प्रबंधन करने में भी मदद करता है ।

    Focus mode meaning in hindi

    फोकस मोड में यूजर ऐसी एप सेलेक्ट कर सकते है जो उन्हें ध्यान भटकाने वाली लगती है । इसमें किसी भी एप और गेम को सेलेक्ट किया जा सकता है ।

    जब फोन में ऐसी Apps या Games को खोलने की कोशिश की जाती है तो फोकस मोड यूजर को यह याद दिलाता है की इस एप को कुछ समय के लिए रोक के रखा गया है । साथ ही Focus Mode में सेलेक्ट की गई एप के नोटिफिकेशन को भी Silent कर दिया जाता है ।

    यूजर अपने फोन में Focus Mode को कभी भी बंद कर सकते है और कभी भी वापस शुरू कर सकते है । फोकस मोड एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले सभी डिवाइस में मिलता है, जिनमे Digital Wellbeing tool उपलब्ध है ।

    यह भी जानिए –

    » क्वाड कैमरा ( Quad Camera ) का मतलब क्या होता है ?

    Focus Mode कैसे उपयोग करे ?

    1. अपने फोन में Focus Mode का उपयोग करने के लिए आपको अपने फोन की Settings में जाना होगा ।

    2. फोन की Settings में आपको Digital Wellbeing & Parental Controls ऑप्शन में जाना होगा ।

    3. इसमें जाने के बाद आपको Way To Disconnect वाले भाग में नीचे Focus Mode का ऑप्शन दिखेगा .

    4. Focus Mode में जाने के बाद आपको सभी Apps की लिस्ट दिखेगी, जिसमे से आप ऐसी Apps को चुन सकते है जो आपके लिए ध्यान भटकाने वाली हो सकती है ।

    5. Apps सेलेक्ट करने के बाद Turn on now पर जाने से फोकस मोड शुरू हो जाता है और ध्यान भटकाने वाली Apps या गेम रोक दिए जाते है ।

    6. इसके बाद फोकस मोड बंद करने के लिए Turn Off now ऑप्शन पर जा सकते है या Take a break ऑप्शन से कुछ समय के लिए Focus Mode को बंद कर सकते है ।

    इसके अलावा फोकस मोड में Set a schedule का भी ऑप्शन मिलता है जिसमे यूजर अपने अनुसार फोकस मोड को शुरू या बंद करने का समय सेट कर सकते है ।

    आप अपने फोन के नोटिफिकेशन बार मे भी Focus Mode को सेट कर सकते है और सीधे फोकस मोड के आइकॉन पर जाकर इसे शुरू कर सकते है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWhat is DM in Instagram ? (Social Media)
    Next Article वेबसाइट में होमपेज क्या होता है ? – Homepage meaning in Hindi
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Selling a Probate Property in Tennessee: A Step-by-Step Guide

    July 9, 2026

    Understanding West Seattle’s Evolving Real Estate Market

    July 9, 2026

    The Most Important Material Handling Equipment for Warehouses

    July 8, 2026

    The Importance of Background Checks in Childcare

    July 8, 2026

    How to Sell Your Seattle Home Fast: Expert Strategies for a Swift Sale

    July 8, 2026

    7 Mistakes To Avoid After A Personal Injury In Nevada

    July 7, 2026

    Solano Grand Poised to Attract Buyers Seeking Limited-Supply Homes in Senja

    July 7, 2026

    A Knockout Sport Business Opportunity

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.