Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Other - Mi TV में Patchwall क्या होता है ? – PatchWall Meaning in Hindi
    Other

    Mi TV में Patchwall क्या होता है ? – PatchWall Meaning in Hindi

    WebKhojBy WebKhojMay 18, 2021
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Patchwall kya hai meaning in hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    PatchWall आपको Mi TV या XiaoMi के स्मार्ट टीवी में देखने को मिलता है । आजकल टेलीविजन में स्मार्ट टीवी काफी लोकप्रिय हो रहे है और मार्केट में कई कंपनियों के स्मार्ट टेलीविजन उपलब्ध है ।

    अलग अलग ब्रांड के स्मार्ट टीवी में कुछ विशेष फीचर्स भी देखने को मिलते है । इसी तरह Mi TV में PatchWall नाम से एक फीचर मिलता है ।

    यह PatchWall क्या है और यह कैसे काम करता है, इसके बारे में आज हम विस्तार से आपको बताने वाले है । तो आइए PatchWall के बारे में शुरुआत से जानते है ।

    PatchWall क्या है ? | What is PatchWall in Hindi

    PatchWall एक प्रकार का यूजर इंटरफेस है, जो Mi TV में देखने को मिलता है । यह XiaoMi का अपना AI TV System है, जो ब्रांड द्वारा अपने स्मार्ट टीवी के लिए बनाया गया है ।

    Mi TV में Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाता है, लेकिन इसमें अलग से PatchWall लॉन्चर भी दिया जाता है ।

    Patchwall kya hai meaning in hindi

    इस PatchWall के साथ अलग अलग स्ट्रीमिंग पार्टनर के कंटेंट उपलब्ध होते है । इसमें कई सारे OTT Platform के लोकप्रिय कंटेंट को एक ही जगह पर दिखाया जाता है ।

    PatchWall कैसे काम करता है ?

    Mi TV में टेलीविजन में सामने Android और PatchWall इन दोनों का ऑप्शन मिलता है । PatchWall अलग अलग ओटीटी एप के कंटेंट को Mi स्मार्ट टीवी में सामने यानी होमपेज पर एक सूची के रूप में दिखाता है ।

    इससे यूजर को अपने पसंदीदा कंटेंट जैसे नई मूवी, वेब सीरीज आदि देखने मे आसानी होती है और अलग अलग एप पर कंटेंट ढूंढने के बजाए पसंदीदा कंटेंट सामने ही दिख जाता है ।

    यह यूजर के द्वारा पहले देखे गए कंटेंट के आधार पर उन्हें अन्य कंटेंट का सुझाव देता है, जिससे यूजर को उनकी पसंद के हिसाब से बेहतर कंटेंट मिल सकता है । इसमें नए कंटेंट को खोजना और Navigation करना काफी आसान होता है ।

    Mi Smart TV में PatchWall के साथ OTT Platforms जैसे Netflix, Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video और भी कई Apps के कंटेंट दिखाए जाते है, जिसमे टीवी शो, मूवी, Live TV, Sports और कई प्रकार के कंटेंट शामिल होते है ।

    हालांकि इनमें जो प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध होते है, उन OTT Apps में कंटेंट देखने के लिए Subscription की जरूरत होती है ।

    PatchWall में Universal Search का भी ऑप्शन मिलता है, जिसके जरिए इसमें उपलब्ध सारी ओटीटी एप  में किसी कंटेंट को Search किया जा सकता है । इसके जरिए किसी उपलब्ध ओटीटी एप के कंटेंट तक एक क्लिक में पहुँचा जा सकता है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleThe Charm of Offline Gaming – Joy of Single-Player Experiences
    Next Article Unlocking the Thrill: Exploring the Colour Prediction Game
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    How Insurance Law Helps Protect Consumer Rights During Disputes?

    May 30, 2026

    Bicycle Accident Injuries Common on San Francisco Streets: What You Need To Know

    May 29, 2026

    Hydro-Jetting in Rock Hill, SC: A Complete Guide for Cleaner, Healthier Plumbing

    May 28, 2026

    Understanding the Process of Domestic Adoption in the United States: A Comprehensive Guide

    May 28, 2026

    Queens’ Most Dangerous Intersections And How To Stay Safe

    May 27, 2026

    Online Gaming and the New Shape of Digital Friendship

    May 26, 2026

    Sevarth Mahakosh: A Comprehensive Overview

    May 26, 2026

    Ten Timeless Ideas for Highlighting the Bathtub Area

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.