Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Share Market - QIP क्या होता है ? शेयर मार्केट – QIP Meaning in Share Market
    Share Market

    QIP क्या होता है ? शेयर मार्केट – QIP Meaning in Share Market

    WebKhojBy WebKhojAugust 26, 2021
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    QIP in share market QIP kya hai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    QIP क्या होता है या QIP का Full Form क्या होता है, यह सवाल Share Market में निवेश करने वाले कई लोगों के मन आता है । आपने IPO के बारे में सुना होगा, आजकल कई कंपनियों के आईपीओ आते है, लेकिन कई Institution अपने QIP भी लेकर आ रहे है । Stock Market में यह QIP क्या है इसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है ।

    आमतौर पर यह देखा जाता है कि किसी कंपनी या Institution द्वारा QIP लाया जाता है, जिसके बारे में काफी खबरे आती रहती है । Share Market में कई सारे लोग निवेश करते है, लेकिन कई लोगों को यह जानकारी नही होती है कि QIP का मतलब क्या होता है, तो आइए अब शुरुआत से QIP के बारे में जानते है ।

    QIP in share market QIP kya hai

    [lwptoc]

    QIP का मतलब क्या होता है ? – QIP Full Form, Meaning in Hindi

    QIP का फुल फॉर्म Qualified Institutional Placement होता है, जो बाजार में Listed कंपनियों के लिए Fund यानी पूँजी जुटाने का एक माध्यम होता है । QIP के जरिए पूँजी जुटाने के लिए कंपनियों द्वारा QIB यानी Qualified Institutional Buyers को Equity Shares या Securities Issue कराई जाती है ।

    SEBI द्वारा QIP प्रक्रिया की शुरूआत 2006 में कई गई थी, जिसका उद्देश्य घरेलू बाजार से पूँजी जुटाने को आसान बनाना था । इस प्रक्रिया के शुरू होने से पहले कंपनियों के लिए घरेलु बाजार से पूंजी जुटाने में कई जटिलताएं शामिल होती थी, जिसके चलते आमतौर पर कंपनियां Funds जुटाने के लिए विदेशी बाजार पर निर्भर रहती थी ।

    इसके बाद कंपनियों की विदेशी बाजार पर इस प्रकार की निर्भरता को कम करने के लिए QIP की शुरूआत की गई थी ।

    QIP में Shares कौन खरीदते है ? 

    जब किसी कंपनी द्वारा अपना QIP लाया जाता है, तो इस प्रक्रिया में Qualified Institutional Buyers खरीददारों के रूप में शामिल होते है, जो SEBI के साथ रजिस्टर होते है ।

    QIP में Institutional Buyers से Capital जुटाया जाता है । इसमें काफी कम जटिलताएँ होती है, जिससे पूँजी जुटाने की प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है ।

    QIP में Floor Price का मतलब – Floor Price Meaning in Hindi

    किसी कंपनी के QIP में प्रति Equity Shares के अनुसार एक Floor Price तय किया जाता है । Floor Price किसी QIP Issue के Offer की एक न्यूनतम कीमत सीमा या Minimum Price Set होता है ।

    QIP और IPO में अंतर क्या है ? – Differences Between QIP and IPO

    किसी कंपनी के QIP और IPO के बीच कुछ सामान्य अंतर इस प्रकार है –

    आमतौर पर जो कंपनियां Stock Exchange पर पहले से ही Listed होती है, उनके द्वारा Fund जुटाने के लिए अपना QIP लाया जाता है । लेकिन अगर IPO की बात करे, तो IPO ऐसी कंपनियों द्वारा लाया जाता है, जो Stock Exchange पर पहली बार ही List होने जा रही है ।

    आप Stock Broker के जरिए किसी भी IPO Issue में आसानी से निवेश कर सकते है । लेकिन QIP Issue में सभी लोग निवेश नही कर सकते है क्योंकि QIP में केवल Qualified Institutional Buyers ही शामिल हो सकते है । लेकिन वही IPO में निवेश करने के लिए QIB, HNI Investors, RII आदि प्रकार के निवेशक शामिल हो सकते है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUnderstanding Game Variance in Demo Games
    Next Article QIB का मतलब क्या है ? IPO शेयर मार्केट – QIB Full Form, Meaning in Hindi
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Indicators That a Roof Repair Company Should Inspect Your Roof

    June 23, 2026

    ARC Raiders Legendary Items Guide

    June 23, 2026

    Strengthening Workplace Safety Knowledge Through A White Card Course In QLD

    June 22, 2026

    What Happens After Hours Matters More Than You Think

    June 17, 2026

    Online game Virtual Table Games Offering Strategic Entertainment for Players

    June 17, 2026

    How to Sell Your House in Detroit: A Complete Guide for 2026

    June 16, 2026

    How to Transition from Medical Care to Legal Action with a Personal Injury Lawyer in Athens AL

    June 14, 2026

    How to Sell Your House Fast in Hillsborough, NC: Strategies for a Successful Sale

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.