Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Other - बैटरी में mAh क्या होता है ? – mAh Full Form in Battery
    Other

    बैटरी में mAh क्या होता है ? – mAh Full Form in Battery

    WebKhojBy WebKhojJanuary 21, 2021
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    mAh full form battery me mah ka hota hai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    mAh यह शब्द बैटरी के साथ काफी उपयोग होता है, आपने बहुत से गैजेट्स पर उसकी Battery की क्षमता को mAh में लिखा हुआ देखा होगा । अगर आप कोई नया Smartphone लेने जा रहे है तो ब्रांड द्वारा स्मार्टफोन बैटरी की क्षमता को mAh के जरिए दर्शाया जाता है । स्मार्टफोन के अलावा भी अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की Rechargeable Battery पर उसकी क्षमता mAh में दी होती है ।

    mAh full form battery me mah ka hota hai

    आजकल के स्मार्टफोन में काफी ज्यादा mAh वाली बैटरी का उपयोग किया जाता है ताकि बेहतर बैटरी बैकअप मिल सके । आइए जानते है कि बैटरी की क्षमता दिखाने के लिए उपयोग किए जाने वाले mAh का Full Form और Battery में mAh क्या होता है ।

    mAh का फुल फॉर्म क्या है ? | mAh Full Form

    बैटरी के साथ उपयोग होने वाली यूनिट mAh का फुल फॉर्म milliampere-hour होता है । यह एक यूनिट है जो समय के साथ विद्युत शक्ति मापने के लिए उपयोग की जाती है ।

    mAh ka full form kya hai

    mAh के द्वारा किसी बैटरी के एक समय मे कुल ऊर्जा रखने की क्षमता को बताया जाता है । उदाहरण के लिए अगर किसी डिवाइस की बैटरी 2000 mAh क्षमता की है तो इससे 2000mA का Current एक घण्टे तक मिल सकता है ।

    बहुत से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, पॉवरबैंक, टेबलेट, लैपटॉप आदि की बैटरी के लिए mAh का उपयोग होता है ।

    आप जानते ही होंगे कि किसी स्मार्टफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में Rechargeable Battery दी होती है, जिसे चार्ज करने पर कुछ समय तक उपयोग किया जा सकता है । आजकल लोग स्मार्टफोन, Powerbank, ब्लूटूथ स्पीकर और अन्य गैजेट्स खरीदते समय आमतौर पर यह देखते है की उस डिवाइस की बैटरी कितने mAh की है । इससे यह अंदाजा लगाया जाता है कि उस डिवाइस की बैटरी कितने देर तक चल सकती है ।

    यह भी जानिए –

    » UPS का Full Form क्या होता है ?

    आमतौर पर छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में ज्यादा mAh की बैटरी दी गई है तो उसके साथ ज्यादा लंबे समय तक पॉवर बैकअप मिलने की उम्मीद होती है यानी बैटरी ज्यादा देर तक चल सकती है ।

    हालांकि बैटरी का ज्यादा देर तक चलना यह उस डिवाइस को चलाने के तरीके और डिवाइस के प्रकार पर भी निर्भर करता है । जैसे अगर कोई स्मार्टफोन को काफी ज्यादा चलाया जा रहा है, उसमें कई सारी Apps को लगातार उपयोग किया जा रहा है, तो इससे बैटरी की क्षमता प्रभावित हो सकती है । यानी किसी डिवाइस की बैटरी के mAh को देखकर पूरी तरह यह पता नही लगाया जा सकता है की वह उस डिवाइस में कितनी देर तक चलेंगी ।

    Battery में AH क्या होता है ?

    बहुत सी बड़ी क्षमता वाली बैटरी की कैपिसिटी को AH में दर्शाता जाता है, जिसमे AH का मतलब Ampere hour होता है । A यानी Ampere करंट की इकाई होती है और H यानी hour समय की इकाई होती है । जैसे अगर कोई बैटरी 150 AH क्षमता वाली है तो इसका मतलब यह माना जाता है कि यह 150 Ampere की करंट  1 घण्टे तक दे सकती है ।

    उम्मीद है कि अब आपको बैटरी में mAh का मतलब और mAh के फुल फॉर्म की जानकारी मिल गई होगी ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBuy Bitcoin (BTC) by Visa and MasterCard Euro card
    Next Article नॉइज कैंसलेशन क्या है ? – Noise Cancellation Meaning in Hindi | ANC Earbuds
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    5 Cosmetic Friendly Treatments Offered In General Dentistry Practices

    October 23, 2026

    Can Life Insurance Help With a Home Purchase? Costs, Trade-Offs, And Planning Steps

    October 22, 2026

    Preserving Family History Through a Thoughtful Memorial

    October 22, 2026

    How Much Can You Accumulate by Investing ₹1,000, ₹5,000, or ₹10,000 Monthly? 

    October 22, 2026

    7 Questions To Ask A Dentist About Maintaining Composite Bonding

    October 21, 2026

    6 Questions To Ask About Dental Sealants, Fluoride, And Preventive Protection

    October 20, 2026

    Choosing Shawnee Forest Cabins With a Kitchenette for Added Convenience

    October 20, 2026

    Best Event Management Courses in South Africa

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.