Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Prepaid Card - Paytm Wallet Transit Card क्या है ? कैसे बनाएं, फायदे, उपयोग
    Prepaid Card

    Paytm Wallet Transit Card क्या है ? कैसे बनाएं, फायदे, उपयोग

    WebKhojBy WebKhojNovember 16, 2021
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Paytm wallet transit card
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Paytm Wallet Transit Card हाल ही में पेटीएम द्वारा अपने ग्राहकों के लिए पेश किया गया है । अगर आप जानना चाहते है कि Paytm Wallet Transit Card के Uses, Benefits यानी उपयोग और फायदे क्या है और इसे कैसे Activate करते है, तो यहाँ आपको इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मिलने वाली है ।

    अगर आप किसी दुकान, मॉल या कही भी ऑनलाइन भुगतान करते है तो आपको Paytm के बारे में तो पता ही होगा । Paytm का उपयोग बहुत से लोग करते है और इसकी Mobile App में कई सारी सुविधाएं उपलब्ध है । Paytm Wallet की मदद से भुगतान करना काफी आसान है और यह काफी कम समय मे पूरा हो जाता है । इन सभी उपयोगी सुविधाओं के चलते Paytm App काफी लोकप्रिय है ।

    Paytm द्वारा अपनी App में समय समय पर नई सुविधाओं को भी जोड़ा जाता है और इस बार Paytm अपने ग्राहकों के Paytm Wallet Transit Card के साथ ऐसी ही एक और नई सुविधा लेकर आ गया है । तो आइए जानते है कि यह Paytm Wallet Transit Card क्या है और इसके क्या क्या फायदे है ।

    Paytm wallet transit card

    Paytm Wallet Transit Card क्या है ? 

    पेटीएम वॉलेट ट्रांजिट कार्ड एक प्रीपेड कार्ड है, जो Paytm Wallet Balance को कई जगहों पर उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है । यह एक Rupay कार्ड होता है जिसका उपयोग सभी भुगतान को पूरा करने के लिए किया जा सकता है ।

    इस Paytm Wallet Transit Card के जरिए आप अपने Paytm अकाउंट में उपलब्ध Wallet Balance और अधिक उपयोग में आता है और अब इससे सभी जगह भुगतान हो सकता है ।

    अभी तक आप अपने Paytm Wallet Balance को केवल सीमित दुकानों या Store पर उपयोग कर सकते थे, जहाँ Paytm का QR Code उपलब्ध हुआ करता था । इसके अलावा कई ऑनलाइन वेबसाइट या एप पर Wallet Balance से Payment करने की सुविधा नही मिल पाती थी ।

    लेकिन अब Paytm Wallet Card को आप कही भी ऑनलाइन या ऑफलाइन उपयोग कर सकते है और अपने Paytm Wallet Balance से भुगतान कर सकते है ।

    पेटीएम वॉलेट ट्रांजिट कार्ड के फायदे और उपयोग – Paytm Wallet Transit Card Uses, Benefits

    अगर आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट या प्लेटफॉर्म से कोई सामान खरीदते है या किसी सुविधा के लिए ऑनलाइन भुगतान करना चाहते है, तो आप यह Paytm Wallet Transit Card की मदद से आसानी से कर सकते है । आप इस कार्ड की मदद से सभी प्रकार के Online Payments कर सकते है और इस Prepaid Card को ऑनलाइन कही भी उपयोग कर सकते है ।

    ऑनलाइन शॉपिंग के अलावा अगर आप किसी दुकान, मॉल या बाजार से खरीदी करते है, तो किसी भी Store से Shopping करने में इस कार्ड का उपयोग कर सकते है । किसी भी जगह Payment करने के लिए आपको केवल इस कार्ड को वहाँ Swipe या Tap करना होता है और आपकी खरीदी का भुगतान आसानी हो जाता है ।

    पेटीएम वॉलेट ट्रांजिट कार्ड की मदद से Metro और बस की Payment की जा सकती है, जिससे आपको अलग से मेट्रो कार्ड या pass रखने की जरूरत नही पड़ती है ।

    इस कार्ड के साथ Spend Analytics की सुविधा दी गई है, जिससे आप अपने खर्च को Track कर सकते है । इस तरह आप इस कार्ड का उपयोग करते हुए जो भी खरीदी करते है या किसी भी भुगतान के लिए खर्च करते है, वह खर्च आपके नियंत्रण में रहता है ।

    • Paytm Postpaid से 60,000 रुपए तक का लोन कैसे लेते है ?

    Paytm Wallet Transit Card कैसे बनाएं ?

    आप अपने Wallet Balance का और भी ज्यादा जगहों उपयोग करने के लिए पेटीएम वॉलेट ट्रांजिट कार्ड के लिए Apply कर सकते है और इसे Activate कर सभी जगह उपयोग कर सकते है । तो आइए जानते है कि Paytm Wallet Transit Card कैसे बनाते है ।

    1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Paytm App खोलना होगा।इसके बाद आपको Paytm Wallet ऑप्शन पर जाना होगा ।

    2. अब आपको यहाँ नीचे की ओर Paytm Wallet Transit Card का ऑप्शन दिखेगा ।

    3. यहाँ Know More बटन पर जाकर इस कार्ड के बारे में जानकारी दिखेंगी और इसके नीचे ही Activate Now का विकल्प भी दिया गया है ।

    4. इसके बाद Activate Now बटन पर क्लिक करने पर आपको अपना Paytm Bank Passcode डालने को कहा जाएगा ।

    5. पासकोड डालने के बाद आपका पेटीएम वॉलेट ट्रांजिट कार्ड सफलतापूर्वक बन जाता है और आपको Paytm की ओर से एक मैसेज भी प्राप्त होता है, जिसमे इसकी जानकारी दी जाती है ।

    6. अब आपकी स्क्रीन पर अपना Paytm Wallet Transit Card दिखता है, जिसमे आपका Card Number, cvv, Expiry Date आदि की जानकारी दिखती है ।

    7. इसके नीचे Order Your Physical Wallet Card का एक विकल्प मिलता है, जिससे आप भविष्य में इसका Physical Card भी मंगा सकते है ।

    8. इसके अलावा Manage Card ऑप्शन में जाकर आप अपने कार्ड की Online Payment Limit को set कर सकते है और इसे online payment के लिए Enable या Disable भी कर सकते है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWhatsApp Payments क्या है ? पेमेंट कैसे करें ?
    Next Article Freecharge Pay Later क्या है ? फायदे, उपयोग, Activate कैसे करें
    WebKhoj

      WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

      Comments are closed.

      Latest Posts

      Child Support After Divorce: How To Protect Your Child’s Financial Future

      March 30, 2026

      Mobile Application Melbourne: Technologies Powering Modern App Experiences

      March 25, 2026

      How To Choose The Right Online Games On PC For Your Style

      March 25, 2026

      Seasonal Flowers Explained: How to Choose the Right Blooms for Every Time of Year

      March 22, 2026

      Why Post-Hospital Recovery at Home Is Becoming the Preferred Choice for Families

      March 19, 2026

      Direct Web Games Is Convenient for Quick Play

      March 19, 2026

      Common Misconceptions About Divorce In New Jersey

      March 16, 2026

      Everything You Need To Know About Routine Dental Exams And Cleanings

      March 16, 2026
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • Privacy Policy
      • Contact Us
      Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.