Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Share Market - Zerodha में IPO कैसे खरीदे ? पूरी प्रक्रिया
    Share Market

    Zerodha में IPO कैसे खरीदे ? पूरी प्रक्रिया

    WebKhojBy WebKhojSeptember 14, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Zerodha se IPO kaise kharide
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Zerodha में IPO कैसे खरीदे यह हम इस आर्टिकल में जानेंगे । अगर आप Zerodha Kite App का उपयोग करते है, तो आपको इसमें आईपीओ खरीदने की सुविधा भी दी जाती है । आप आसानी से Zerodha में आईपीओ के लिए Apply कर सकते है । जेरोधा में आपकी आईपीओ एप्लीकेशन UPI के जरिए जमा की जाती है । तो आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं कि जेरोधा में आईपीओ कैसे खरीदे है ।

    [lwptoc]

    Zerodha में IPO कैसे खरीदे ?

    आपको Zerodha में IPO खरीदने के लिए 2 माध्यम मिलते है । आप जेरोधा के Kite App से आईपीओ खरीदने के लिए अप्लाई कर सकते है या Kite Web से भी आईपीओ के लिए अप्लाई हो जाता है ।

    Zerodha Kite se IPO kaise kharide

    Kite Web Zerodha का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म  है, जिसे आप अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप के ब्राउजर में लॉगिन कर उपयोग कर सकते है । यहां मैंने दोनो तरीको से जेरोधा में आईपीओ खरीदने के तरीके बताए है, जिन्हे अपनाकर आईपीओ के लिए अप्लाई किया जा सकता है ।

    → IPO कैसे खरीदें ?

    Kite App से Zerodha में IPO कैसे खरीदे ?

    Zerodha Kite App में आईपीओ खरीदने के लिए आपको कुछ आसान चरणों को पूरा करना होता है और आपकी आईपीओ एप्लीकेशन सबमिट हो जाती है ।

    1. सबसे पहले आपको Zerodha Kite ऐप में अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा और नीचे Orders टैब में जाकर IPO विकल्प पर क्लिक करना होगा ।

    2. इसके बाद आपके सामने Ongoing IPO यानी ऐसे आईपीओ जो इस समय शुरू है, उसकी एक लिस्ट आ जाएगी । इसके अलावा आपको Upcoming IPO भी दिखते है ।

    3. यहां IPO खरीदने के लिए लिस्ट में आईपीओ के नाम के सामने Apply का बटन दिखेगा, आपको इस बटन पर क्लिक करना है । 

    4. अब आपकी स्क्रीन पर आईपीओ की Minimum Quantity, Price Range, Issue Size, Lot Size आदि की जानकारी दिखेगी । 

    5. इसके बाद यहां एक और Apply का बटन दिया जाता है जिसपर आपको क्लिक करना होगा । अब आपको अपनी UPI ID, Quantity और Price डालना होगा या cut-off price पर टिक करना होगा ।

    6. Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपको UPI App में Mandate को Accept करना होगा और इस तरह आपकी आईपीओ एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगी ।

    UPI ID से लिंक बैंक अकाउंट आईपीओ अप्लाई करने वाले व्यक्ति का हो होना चाहिए । अगर आप किसी अन्य बैंक अकाउंट से लिंक यूपीआई का उपयोग करते है तो आपकी IPO Application को रद्द कर दिया जाता है ।

    Kite Web से Zerodha में आईपीओ कैसे खरीदें ?

    आप जेरोधा के kite web से भी आईपीओ खरीदने के लिए अपनी एप्लीकेशन सबमिट कर सकते है । 

    1. इसके लिए आपको अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप के वेब ब्राउजर में kite.zerodha.com पर जाना होगा ।

    2. यहां आपको Bids का विकल्प दिखेगा, जिसपर क्लिक करने के बाद IPO विकल्प चुनना होगा ।

    3. आपके सामने सभी आईपीओ की लिस्ट खुलेगी और आपको आईपीओ खरीदने के लिए Apply पर क्लिक करना होगा ।

    4. अपनी UPI ID, Bid Quantity, Price आदि भरने के बाद Submit पर क्लिक करना होगा ।

    5. यूपीआई ऐप में UPI Mandate Accept करने के बाद आपकी आईपीओ एप्लीकेशन जमा हो जाएगी । 

    जब आप Zerodha में IPO खरीदने के लिए अप्लाई करते है और अपनी एप्लीकेशन Submit करते है, तो आपको दिन के आखिर तक Exchange की ओर से मैसेज भेज दिया जाता है । इस तरह आप आसानी से Zerodha में IPO खरीद सकते है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWhatsApp Channel कैसे बनाए ? (नया अपडेट – Create Channel) पूरी स्टेप
    Next Article UPI Now Pay Later क्या है ? बिना बैंक बैलेंस के पेमेंट कैसे करे ?
    WebKhoj

      WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

      Comments are closed.

      Latest Posts

      The Ultimate Home Flooring Solution: Epoxy Benefits Revealed

      April 2, 2026

      Free Credit Access: How Instant Bonuses Expand Gameplay Opportunities

      April 1, 2026

      How An Attorney Can Help You Fight Credit Card Debt

      March 31, 2026

      Understanding Pedestrian Rights Under Washington Law

      March 31, 2026

      How To Protect Yourself After A Dui Arrest

      March 31, 2026

      How Alimony Works In South Carolina: A Charleston Perspective

      March 31, 2026

      Faster Gameplay Sessions: Why Quick Spins Attract Online Pokies Players

      March 31, 2026

      How Online Games Work in Today’s Digital Landscape

      March 31, 2026
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • Privacy Policy
      • Contact Us
      Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.