Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Insurance - बंपर टू बंपर बीमा क्या है ? – Bumper To Bumper Insurance Meaning in Hindi
    Insurance

    बंपर टू बंपर बीमा क्या है ? – Bumper To Bumper Insurance Meaning in Hindi

    WebKhojBy WebKhojAugust 30, 2021
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Bumper to bumper insurance meaning in hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bumper to Bumper Insurance का नाम बहुत से लोग पहली बार सुन रहे होंगे । बंपर टू बंपर बीमा क्या होता है या इसका मतलब (Hindi Meaning) क्या है, इसके बारे में आज हम आपको विस्तार से जानकारी देने जा रहे है ।

    बहुत से लोग काफी सोच विचार करने और एक बड़ी रकम लगाने के बाद अपने लिए एक नई कार लेते है । लेकिन कई बार दुर्भाग्यवश किसी छोटी बड़ी दुर्घटना के कारण Car को नुकसान पहुँचना काफी आम होता है । ऐसे मे वाहन को Repairing की जरूरत होती है और इसमे कई प्रकार के खर्च शामिल होते है । ऐसी स्थिति में एक Car Insurance अपना काम करता है और दुर्घटना में शामिल कार और लोगों के नुकसान को Cover करता है ।

    भारत मे Motor Vehicle Act के अनुसार सभी वाहनों का Insurance होना अनिवार्य है । आज के समय अलग अलग प्रकार के Motor Vehicle Insurance उपलब्ध है, जिनमे कई प्रकार के Coverage शामिल होते है । Bumper To Bumper Car Insurance भी एक इन्शुरन्स पॉलिसी है, जो आपकी कार को पूरा Coverage देती है । अगर आप जानना चाहते है कि Bumper To Bumper Coverage क्या होता है और यह अन्य Insurance Policy से कैसे अलग है, तो आइए इसके बारे में शुरुआत से जानते है ।

    Bumper to bumper insurance meaning in hindi

    [lwptoc]

    बंपर टू बंपर कार इन्शुरन्स क्या होता है ? – Bumper To Bumper Car Insurance Meaning in Hindi

    बंपर टू बंपर इन्शुरन्स एक ऐसा इन्शुरन्स होता है, जिसमे वाहन के Parts के Depreciation के बाद भी वाहन को पूरा Coverage मिलता है । भारत मे इस Insurance की शुरुआत सबसे पहले 2009 में हुई थी ।

    Depreciation किसी वस्तु की आमतौर पर उपयोग या समय के साथ कम होने वाली Value होती है । किसी Comprehensive Insurance Plan में Claim settlement करने के पहले इन्शुरन्स कंपनी द्वारा गाड़ी के Parts के Value को Depreciate किया जाता है ।

    लेकिन Bumper to Bumper Insurance में किसी दुर्घटना के कारण होने वाले नुकसान पर Insurer द्वारा Coverage में से गाड़ी के Parts की Depreciation Value को घटाया नही जाता है । हालांकि यह कार के इंजन, बैटरी, टायर, ट्यूब, ग्लास जैसे कुछ parts के लिए लागू नही होता है । इसके अलावा एक साल में अधिकतम Insurance Claim करने की भी कुछ सीमा होती है ।

    जीरो डेप्रिसिएशन इन्शुरन्स या बंपर टू बंपर कवर का मतलब – Zero Depreciation Insurance Meaning in Hindi

    बंपर टू बंपर बीमा को ही Zero Depreciation Cover या Nil Depreciation के नाम से भी जाना जाता है । आमतौर पर Bumper to Bumper Insurance किसी सामान्य मोटर इन्शुरन्स या Comprehensive Insurance Plan के साथ Add-on के रूप में उपलब्ध होता है । इस इन्शुरन्स के साथ दुर्घटना के बाद Car के Parts को पूरा Coverage मिल जाता है ।

    जैसे जैसे समय बीतता है, कोई भी कार पुरानी होती जाती है । साथ ही कार के अलग अलग Parts की Value भी कम होती जाती है । Insurance Claim करने पर इन्शुरन्स कंपनी Depreciation के आधार पर कार और उसके Parts की Value निकालती है, जिसके बाद Settlement Amount का भुगतान किया जाता है । इसलिए नई कार के लिए Insurance Plan के साथ Add-on के रूप में Zero Depreciation Cover लेना एक अच्छा विकल्प माना जाता है ।

    Bumper To Bumper Car Insurance के फायदे

    New Car के लिए

    यह इन्शुरन्स New Car के मालिकों के लिए काफी अच्छा विकल्प होता है । कई लोग अपनी नई कार की दुर्घटना के जोखिम को लेकर चिंतित रहते है, साथ ही कई Insurance Plan में गाड़ी को पूरी तरह से Coverage नही मिल पाता है । लेकिन Bumper to Bumper Car Insurance के साथ आपकी नई गाड़ी को 100% नुकसान Cover मिल जाता है और किसी दुर्घटना के बाद आपकी कार वापस नई बन जाती है ।

    Luxury Car के लिए

    बंपर टू बंपर कार इन्शुरन्स Luxury Car के लिए बेहतर विकल्प होता है । किसी दुर्घटना के वजह से Luxury Car में काफी नुकसान हो सकता है और ऐसी कार के Spare Parts महंगे होते है ।

    दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में

    यह इन्शुरन्स ऐसे लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है, जो दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गाड़ी चलाते है या ऐसे क्षेत्र जहाँ अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है । इस स्थिति Bumper To Bumper Car Insurance आपकी गाड़ी को किसी दुर्घटना के संभावित कारण नुकसान से पूरी सुरक्षा देता है ।

    नए ड्राइवर के लिए

    बहुत से लोग जो शुरुआत में गाड़ी चलाना सीखते है, उनके लिए रोड पर बेहतर Driving की आदत पड़ने में थोड़ा समय लगता है । अगर आपने अभी अभी गाड़ी चलाना सीखा है और आपको Driving का ज्यादा अनुभव नही है, तो ऐसे में आपकी नई कार को नुकसान पहुचने की संभावना ज्यादा होती है । ऐसे में Bumper To Bumper Cover के Add-on के साथ  नुकसान को Cover किया जा सकता है ।

    अतिरिक्त कवरेज

    कई Insurance Company अपने Bumper To Bumper Coverage वाले प्लान के साथ कुछ अतिरिक्त Coverage जैसे Roadside Assistance, Towing, Emergency Transportation आदि भी शामिल करती है ।

    Bumper To Bumper Car Insurance Premium 

    Bumper To Bumper Car Insurance के साथ किसी सामान्य इन्शुरन्स प्लान की तुलना में थोड़ा ज्यादा Premium होता है । इसका Premium अधिक इसलिए होता है क्योंकि इसमें Depreciation को नही देखा जाता है और पूर्ण Coverage दिया जाता है । इस प्रकार थोड़े ज्यादा प्रीमियम के साथ ज्यादा Coverage भी मिलता है ।

    जो लोग एक किफायती इन्शुरन्स प्लान पसंद करते है, उन्हें इसका प्रीमियम थोड़ा ज्यादा लग सकता है । वही कई लोग पूरी तरह मिलने वाले Coverage चाहते है और अपने मन के आश्वासन के साथ थोडा ज्यादा प्रीमियम भी देने के लिए तैयार रहते है ।

    आमतौर पर Bumper To Bumper Insurance का Premium कुछ कारकों पर निर्भर करता है, जिसमे Location, Car Age, Model आदि शामिल होते है । इसके अलावा कई कंपनियां पुरानी कार के लिए बंपर टू बंपर बीमा Add-on प्रदान नही करती है या पुरानी गाड़ियों के लिए यह Coverage ज्यादा प्रीमियम पर उपलब्ध होता है ।

    यह भी जानिए –

    » Term Life Insurance का मतलब क्या होता है ?

    » Grace Period का मतलब क्या होता है ?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleQIB का मतलब क्या है ? IPO शेयर मार्केट – QIB Full Form, Meaning in Hindi
    Next Article From Casual to Hardcore: Online Games for Every Gamer
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Handling Missing Data Without Skewing Results

    November 4, 2026

    5 Common Myths About Braces And Aligners Debunked

    November 2, 2026

    A Plano, Texas Home Seller’s Checklist for Comparing Fast-Sale Options

    October 31, 2026

    Everyday Foot Pain: Practical Steps for Safer Movement in Ottawa, Ontario

    October 31, 2026

    Why Understanding Lipedema Is the First Step Toward Greater Comfort and Confidence

    October 29, 2026

    3 Key Reasons Businesses Rely On Accounting Consultants

    October 29, 2026

    Therapy for Men in Vancouver: Practical Mental Health Support at Gibson Mental Health

    October 29, 2026

    Should You Buy A Car On Loan Or Wait And Pay Cash?

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.