Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Credit Card - क्रेडिट कार्ड से पैसे कमाना हो गया बिल्कुल आसान, इस तरीके से तुरंत कमाए
    Credit Card

    क्रेडिट कार्ड से पैसे कमाना हो गया बिल्कुल आसान, इस तरीके से तुरंत कमाए

    WebKhojBy WebKhojApril 16, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Credit card se paise
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Credit Card से पैसे कमाना अब काफी आसान हो गया है । हम में से बहुत से लोग शॉपिंग करने के लिए या कही पेमेंट करने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करते है या ऑनलाइन उपयोग करते है । लेकिन क्या आप जानते है की आप अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के साथ अपने क्रेडिट कार्ड से कुछ अतिरिक्त पैसे भी कमा सकते है । आज मैं यहां आपको एक ऐसे ही तरीके के बारे में जानकारी देने जा रहा हूं जिससे आपको अपने क्रेडिट कार्ड के उपयोग करते हुए कुछ पैसे मिल सकते है ।

    Credit card se paise

    क्या क्रेडिट कार्ड से पैसे कमाए जा सकते है ?

    आज के समय बहुत से लोग कई जगहों पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर पेमेंट करते है । ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग करने में, बिल पेमेंट करने में, पेट्रोल पंप जैसे कई जगहों पर क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट स्वीकार किए जाते है । अब बात करते है की क्या क्रेडिट कार्ड से पैसे कमाए जा सकते है ? क्रेडिट कार्ड से आप Rewards, Cashback, Discount, Rewards Points आदि के रूप में पैसे कमा सकते हैं ।

    इसका मतलब यह है की क्रेडिट कार्ड से पैसे खर्च करने पर आपको कुछ कैशबैक, डिस्काउंट आदि मिल जाता है जिससे आपके पैसे बच जाते है । इसके अलावा विभिन्न प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर आपको कुछ रिवार्ड पॉइंट प्राप्त होते है और बहुत से बैंक आपके रिवार्ड प्वाइंट को Cash में बदलने का भी ऑप्शन देते है । इस तरह आप Rewards Points को कैश में बदलकर अपने क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट करने के लिए उपयोग कर सकते है ।

    Credit Card Bill Payment से कमाए पैसे

    अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है और आप आमतौर पर कई जगह क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते है तो आप इस तरीके का उपयोग कर अपने क्रेडिट कार्ड से कुछ पैसे तो जरूर कमाएंगे । क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर हर महीने आपके क्रेडिट कार्ड का बिल जारी होता है और आपको Due Date तक यह बिल भरना होता है ताकि आपको Interest ना देना पड़े । क्रेडिट कार्ड कंपनी या बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड का बिल भरने की सुविधा दी जाती है और बहुत से लोग इस माध्यम से ही अपना क्रेडिट कार्ड बिल भरते है।

    लेकिन कई लोकप्रिय ऑनलाइन पेमेंट ऐप या प्लेटफॉर्म भी बैंको के क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने की सुविधा देते है और साथ ही आपको कुछ Cashback भी देते है । यानी आप अलग अलग प्लेटफॉर्म पर अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर डिस्काउंट, कैशबैक या रिवार्ड प्वाइंट तो कमाते ही है लेकिन आप इसके बाद भी अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भरकर कुछ कैशबैक कमा सकते है । इस तरीके यह तरीका आपको अपने क्रेडिट कार्ड से अतिरिक्त पैसे कमाने में मदद करता है ।

    Credit Card Bill Payment से पैसे कैसे कमाएं ?

    अब बात करते है की आप कैसे क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट कर Cashback प्राप्त कर सकते है और क्रेडिट कार्ड से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ आसान काम करना होगा जो इस प्रकार है ।

    1. आजकल कई ऐप उपलब्ध है जो अपने ग्राहकों को Credit Card Bill Payment करने की सुविधा दे रहे है और साथ में कैशबैक भी दे रहे है ।
    2. सबसे पहले आपको अपने फोन में अलग अलग लोकप्रिय ऑनलाइन बिल पेमेंट ऐप पर खोलना होगा ।
    3. बिल पेमेंट ऐप में जाने पर आपको Credit Card Payment वाले ऑप्शन को खोजना होगा ।
    4. इसके बाद आपको देखना होगा कि क्या ऐप पर कोई कैशबैक ऑफर चल रहा है । आपको कई ऐप पर Promo code मिलता है जिसे apply कर पेमेंट करने पर कैशबैक दिया जाता है ।
    5. अब जो ऐप पर आपको कैशबैक दिया जा रहा है आप उस ऐप के जरिए Promo Code लगाकर या सीधे अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट कर सकते है ।
    6. इस तरह आपको ऐप के Wallet में कैशबैक मिल जाता है जिसका उपयोग आप ऐप पर उपलब्ध सुविधाओं या क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने के लिए भी कर सकते है ।

    क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए कई मोबाइल एप प्लेटफॉर्म जैसे Cred, Paytm, Mobikwik, Amazon Pay, FreeCharge आदि लोकप्रिय हैं और ऐसे प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड का बिल भरने पर कैशबैक ऑफर भी दिया जाता है । अगर आप इन ऐप का उपयोग करते है तो कई बार आपको ईमेल या मैसेज के जरिए भी कैशबैक ऑफर के बारे में सूचित किया जाता है । उम्मीद है आपको क्रेडिट कार्ड से पैसे कमाने के तरीके को लेकर यह जानकारी पसंद आई होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleFlipkart Pay Later से बैंक अकाउंट में मिलेंगे तुरंत पैसे, ये रहा सबसे आसान तरीका
    Next Article Pay Later Apps in India: ये एप दे रही तुरंत क्रेडिट, अभी खरीद लो, पेमेंट बाद में करना है
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Handling Missing Data Without Skewing Results

    November 4, 2026

    5 Common Myths About Braces And Aligners Debunked

    November 2, 2026

    A Plano, Texas Home Seller’s Checklist for Comparing Fast-Sale Options

    October 31, 2026

    Everyday Foot Pain: Practical Steps for Safer Movement in Ottawa, Ontario

    October 31, 2026

    Why Understanding Lipedema Is the First Step Toward Greater Comfort and Confidence

    October 29, 2026

    3 Key Reasons Businesses Rely On Accounting Consultants

    October 29, 2026

    Therapy for Men in Vancouver: Practical Mental Health Support at Gibson Mental Health

    October 29, 2026

    Should You Buy A Car On Loan Or Wait And Pay Cash?

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.