Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - UPI - UPI Pin क्या होता है ? 2023 में यूपीआई पिन कैसे बनाए, जानिए
    UPI

    UPI Pin क्या होता है ? 2023 में यूपीआई पिन कैसे बनाए, जानिए

    WebKhojBy WebKhojDecember 6, 2018
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    UPI pin kya hai UPI pin kaise banaye
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    UPI Pin क्या होता है और युपीआई पिन कैसे बनाएं, यह सवाल ऐसे कई सारे लोगों के मन मे आते है जो अभी किसी UPI Apps का इस्तेमाल करना शुरू कर रहे है । अगर आप भी Phonepe, Paytm, Google Pay या Amazon Pay जैसी किसी भी UPI Apps का उपयोग करना चाहते है या इनके जरिए Payment करना चाहते है, तो UPI App में किसी भी भुगतान पूरा करने के लिए अपनी UPI Pin Set करना काफी आवश्यक होता है ।

    UPI pin kya hota hai

    यूपीआई (UPI) एक Real Time Payment System है जो NPCI (National Payment Corporation of India) के द्वारा बनाया गया है । UPI के आने के बाद Online Payment काफी आसान हो गया है । आज के समय आप कही भी जाते है और किसी भी प्रकार की सुविधा लेने या खरीदी करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते है तो UPI से भुगतान करने की सुविधा लगभग सभी जगह मिल जाती है ।

    इसकी उपलब्धता के चलते आजकल लोगों द्वारा UPI यानी Unified Payment Interface का ऑनलाइन Transaction करने के लिए उपयोग करना काफी आम हो गया है । किसी UPI App की मदद से अलग अलग Bank Account को केवल एक एप के जरिए उपयोग किया जा सकता है और आसानी से Payment किया जा सकता है । लेकिन UPI Apps में एक UPI Pin होती है, जो किसी भी UPI Transaction को पूरा करने के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है ।

    आज के समय लगभग हर बैंक में यूपीआई की सुविधा उपलब्ध है और कई सारी UPI App इस्तेमाल करने के विकल्प भी मौजूद है । इन UPI Apps में UPI Pin डालकर आसानी से एक क्लिक में ट्रांसेक्शन पूरा किया जा सकता है । तो आज हम विस्तारपूर्वक जानेंगे कि UPI Pin क्या होता है और अलग अलग UPI Apps जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm, Amazon Pay आदि में UPI Pin कैसे बनाते है ।

    [lwptoc]

    UPI Pin क्या होता है ? UPI Code क्या होता है ?

    UPI pin kya hai UPI pin kaise banaye

    यूपीआई पिन (UPI Pin) या UPI Code कुछ नंबरों से बना एक कोड या पिन होती है, जिसका उपयोग UPI App से किए जाने वाले सभी Transaction को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए होता है । आमतौर पर UPI PIN 4 या 6 अंको से बनने वाली पिन होती है ।

    जब यूजर Phonepe, Google Pay, Paytm जैसी किसी UPI App में पहली बार अपना Bank Account जोड़ते है, तो उन्हें इस प्रक्रिया में UPI Pin Set करना भी आवश्यक होता है । UPI Pin एक निजी पासवर्ड की तरह होती है, जिसे किसी के साथ शेयर नही किया जाता है ।

    अगर आपने भी किसी यूपीआई एप को इनस्टॉल किया है, तो आप यूपीआई पिन सेट करने के साथ अपना बैंक अकाउंट Add कर सकते है और यूपीआई के द्वारा विभिन्न प्रकार के Online Transaction को पूरा कर सकते है या Payment कर सकते है ।

    UPI Pin कैसे बनाएं ? | How to set UPI Pin in Hindi 

    अगर आप एक UPI Pin बनाना चाहते है और यह जानना चाहते है कि UPI Pin कैसे बनाए, तो इसके लिए सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए कि किसी भी यूपीआई एप में अपना बैंक अकाउंट सफलतापूर्वक जोड़ने के लिए और UPI Pin Set करने के लिए इन चीजों का होना जरूरी है –

    • Bank Account
    • Mobile Number जो आपके Bank Account से लिंक हो ।
    • Debit Card / ATM Card

    अगर यह सब आपके पास मौजुद है तो अब आप यूपीआई पिन कोई भी यूपीआई एप के द्वारा बना सकते है । एक बार अपने Bank Account का यूपीआई पिन सेट करने के बाद दूसरी यूपीआई एप में भी यही पिन चल सकता है ।

    1. सबसे पहले आपको अपने फ़ोन के अंदर प्लेस्टोर से कोई भी यूपीआई एप इंस्टॉल करना है । जैसे Bhim UPI, Google Pay, PhonePe, Paytm या आपके बैंक की यूपीआई एप, कोई भी एप इनस्टॉल की जा सकती हैं ।

    ध्यान रखे की आप कोई भी यूपीआई एप अपने स्मार्टफोन में Google Play Store से ही इनस्टॉल करे । किसी भी बाहरी स्त्रोतों से डाऊनलोड या इंस्टॉल करने से बचे ।

    2. UPI App इंस्टाल करने के बाद उसे खोले, एप में फ़ोन की Permission मांगने पर Allow करे ।

    3. इसके बाद आपको सामान्य जानकारी जैसे Mobile Number और Email ID डालना होता है । यहाँ आपको UPI App में Login करने के लिए एक पासवर्ड रखने के लिए कहा जा सकता है, यह UPI Pin नही होती है ।

    4. अब आपको UPI App में Bank Account जोड़ना होता है । आपको सभी Bank की एक List दिखती है, जिसमे से आपको अपना बैंक का नाम सेलेक्ट करना होता है ।

    आप इसे बाद में यूपीआई एप के अंदर मौजूद Add Bank Account ऑप्शन में जाकर भी अपना बैंक सेलेक्ट कर सकते है ।

    5. इसके बाद आपके मोबाइल से लिंक बैंक अकाउंट के कन्फर्मेशन के लिए आपके फोन से एक मैसेज जायेगा । अगर आपके फोन में दो सिम है तो सिम सेलेक्ट करने का ऑप्शन आ सकता है।

    6. अब आपके बैंक अकाउंट की जानकारी दिखेगी, आगे Proceed या Continue पर क्लिक कर बैंक अकाउंट कन्फर्म करना होगा ।

    7. इसके बाद सेट यूपीआई पिन पर क्लिक करना होगा । अब आपको आपके डेबिट कार्ड की जानकारी डालना होगा , जिसमे कार्ड के ऊपर दिए अंको में से आखिरी 6 अंक और कार्ड पर दी गई एक्सपायरी डेट को डालना होता है।

    8. इसके बाद आपके बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड का मैसेज आएगा । यूपीआई एप में यह ओटीपी डालने के साथ, इसमें नीचे आपको 6 अंको का एप यूपीआई पिन डालना होगा, जो भी आप रखना चाहते है ।

    इसके बाद Continue पर क्लिक करने के बाद आपका यूपीआई पिन सेट हो जाएगा ।

    अब आपका बैंक अकाउंट यूपीआई एप में ऐड हो जाएगा और आपका एक VPA ( वर्चुअल पेमेंट एड्रेस) और QR Code भी बन जाता है ।

    यह भी जानिए –

    » Amazon Pay UPI अकाउंट कैसे बनाये ?

    UPI Pin कहा से मिलेगा ? कहा लिखा होता है ?

    बहुत से लोगों का यह सवाल होता है कि UPI Pin कहा से मिलता है या UPI Pin कहा लिखा होता है ।

    तो इसका जवाब यह है कि किसी भी UPI App के द्वारा यूजर को पहले से UPI Pin नही दिया जाता है । UPI Pin एक पासवर्ड होता है, जिसे आपको खुद से बनाना यानी UPI Pin Create करना होता है ।

    जब आप पहली बार किसी UPI App में अपना Bank Account लिंक करते है, तब आपको उस App में UPI Pin बनाने का विकल्प मिलता है ।

    बिना डेबिट कार्ड के उपि पिन कैसे बनाये – UPI PIN without  Debit Card

    बहुत से लोग यूपीआई का उपयोग करना चाहते है , लेकिन उनके पास UPI App में Pin Set करने के लिए Debit Card या ATM Card नही होता है । ऐसे लोगों का अक्सर एक ही सवाल होता है कि बिना डेबिट कार्ड में UPI Pin कैसे बनाते है ।

    तो इसका सही जवाब यह है कि आप किसी भी UPI Apps में Debit Card की जानकारी डाले बिना UPI Pin Set नही कर सकते है । अगर आप किसी भी UPI App जैसे Phonepe, Google Pay, Amazon Pay, Paytm आदि में यूपीआई पिन बनाना चाहते है तो आपको Debit Card की भी आवश्यकता पड़ती है ।

    यूपीआई पिन सेट करने की प्रक्रिया में Debit Card के आखिरी 6 अंको और Expiry Date की जानकारी डालना होता है, इसके बाद ही UPI Pin बनती है ।

    यूपीआई पिन का उपयोग कहा होता है ? | UPI Pin Uses

    यूपीआई पिन का उपयोग किसी भी यूपीआई एप से Money Transfer (Send Money) केे लिए या यूपीआई एड्रेस से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिये होता है ।

    जैसे मान लीजिए आपको किसी दुकान में UPI से Online Payment करना है, तो UPI App में कोड स्कैन कर यही UPI Pin डालना होगा ।

    यूपीआई एप से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए Check Balance ऑप्शन में भी UPI Pin डालना होता है, इसके बाद अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक किया जा सकता है ।

    इसके अलावा किसी UPI App से Mobile Recharge, Utility Bill Payment करने, Bus Train Ticket या Flight Ticket Booking जैसी चीजों का पेमेंट यूपीआई से करने के लिए भी यूपीआई पिन की जरूरत होती है ।उम्मीद है कि अब आपको यह जानकारी मिल गई होगी कि UPI Pin क्या होता है और यूपीआई पिन कैसे बनाते हैं ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePNR Number Status कैसे चेक करें ? ऑनलाइन और एसएमएस द्वारा
    Next Article Artificial Intelligence या AI का मतलब क्या होता है ? जानिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग
    WebKhoj

      WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

      Leave A Reply Cancel Reply

      Latest Posts

      Mobile Application Melbourne: Technologies Powering Modern App Experiences

      March 25, 2026

      How To Choose The Right Online Games On PC For Your Style

      March 25, 2026

      Seasonal Flowers Explained: How to Choose the Right Blooms for Every Time of Year

      March 22, 2026

      Why Post-Hospital Recovery at Home Is Becoming the Preferred Choice for Families

      March 19, 2026

      Direct Web Games Is Convenient for Quick Play

      March 19, 2026

      Personal Curiosity Often Leads Players Toward Discovering Unfamiliar Gaming Experiences

      March 17, 2026

      Common Misconceptions About Divorce In New Jersey

      March 16, 2026

      Everything You Need To Know About Routine Dental Exams And Cleanings

      March 16, 2026
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • Privacy Policy
      • Contact Us
      Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.