Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Other - वेबिनार क्या होता है ? पूरी जानकारी – Webinar Means in Hindi
    Other

    वेबिनार क्या होता है ? पूरी जानकारी – Webinar Means in Hindi

    WebKhojBy WebKhojJuly 18, 2020
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    webinar means in hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Webinar इंटरनेट पर काफी ज्यादा देखने को मिल रहे है और आजकल कई अलग अलग प्रकार के वेबिनार आयोजित किए जा रहे है ।

    हालांकि बहुत से अभी यह समझ नही पाते है कि आखिर वेबिनार क्या होता है या Webinar Meaning क्या है ।

    किसी Webinar को लेकर आमतौर पर हमें सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने को मिलती है, जिसमे किसी कंपनी या व्यक्ति के द्वारा किसी विषय पर Webinar आयोजित करने के बारे में जानकारी दी जाती है । इसके अलावा आज के समय कई Business अपने Webinar आयोजित करते है । Business और Marketing के लिए Webinar काफी उपयोगी है ।

    बहुत से लोगों के लिए अभी Webinar एक नया शब्द है जिसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नही होती है । तो आइए जानते है की Webinar का मतलब क्या होता है, इसका हिन्दी अर्थ क्या है और Webinar Software के क्या फायदे है ।

    webinar means in hindi

    [lwptoc]

    वेबिनार का मतलब क्या है ? Webinar Hindi Meaning

    Webinar का मतलब इंटरनेट पर होने वाली ऑनलाइन मीटिंग, प्रेजेंटेशन या सेमिनार होता है । वेबिनार शब्द वेब और सेमिनार इन दो शब्दों से मिलकर बना है ।

    वेबिनार का अर्थ एक प्रकार का इवेंट होता है जो इंटरनेट पर प्रसारित किया जाता है और इसे लोग अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस पर देखते है ।

    किसी वेबिनार का आयोजन शिक्षण, बिजनेस या अन्य उद्देश्य के लिए किया जा सकता है । यह आयोजक (Host) और दुनिया मे कही भी बैठे दर्शकों को एक दूसरे से मिलाने का जरिया है ।

    इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की वेबिनार को आयोजित करने के लिए किसी जगह की जरूरत नही पड़ती और दर्शक किसी भी जगह से इसमें शामिल हो सकते है ।

    Webinar के प्रकार 

    आमतौर पर वेबिनार दो प्रकार के होते है –

    लाइव वेबिनार

    इस तरह के Webinar में होस्ट सीधे दर्शकों के सामने लाइव आकर वेबिनार करते है । इसमें दर्शकों के सवालों का जवाब दिया जा सकता है । ऑनलाइन क्लास, बिजनेस मीटिंग, ट्रेनिंग आदि के लिए इस प्रकार का वेबिनार रखा जाता है ।

    पहले से रिकॉर्ड वेबिनार

    अगर लाइव वेबिनार नही करना है तो होस्ट पहले से वीडियो रिकॉर्ड कर वेबिनार में दिखा सकते है । इसमें पहले वीडियो को अच्छी तरह एडिट कर सकते है और बाद में वेबिनार के रूप में दिखा सकते है ।

    Webinar Platform या Webinar Software

    वेबिनार को आयोजित करने के लिए Webinar Platform या Webinar Software काफी उपयोगी होते है, जो अपनी टेक्नोलॉजी से ऑनलाइन सेमिनार को आसान बनाते है ।

    आप Webinar Software के द्वारा कई प्रकार के ऑनलाइन सेमिनार जैसे Presentation, Online Classes, Meetings, Training, Promotion आदि का आयोजन कर सकते है ।

    आजकल कई Webinar Software, Apps और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध है, जिनमे से कुछ Free में उपलब्ध होते है, तो कुछ Paid यानी विशेष शुल्क पर अपनी सर्विस देते है ।

    Webinar Software के फीचर्स

    जिस तरह किसी ऑफलाइन Event में दर्शक सवाल जवाब करते है, वैसे ही Webinar Software में भी सवाल पूछने या मैसेज करने का भी फीचर मिलता है । इसके अलावा भी Webinar Platforms में कई ऐसे फीचर मिलते है जो आयोजक और दर्शकों को बेहतर अनुभव देते है ।

    Webinar hindi meaning

    मैसेज के अलावा इसमें वास्तविक समय मे बात करने के लिए Voice Chat का ऑप्शन भी मिलता है । वेबिनार में आप सीधे होस्ट से बात कर सकते है ।

    कई Webinar प्लेटफॉर्म द्वारा Polls बनाने का ऑप्शन मिलता है, जिसका उपयोग दर्शकों की राय जानने या सर्वे के उद्देश्य से किया जा सकता है ।

    आयोजक को अपने कंप्यूटर की स्क्रीन वेबिनार में दिखाने का ऑप्शन मिलता है और इससे Slideshow के द्वारा प्रेजेंटेशन किया जा सकता है । Webinar को रिकॉर्ड कर डिवाइस में Save किया जा सकता है ।

    सेमिनार और वेबिनार में क्या अंतर है ?

    किसी सेमिनार और वेबिनार में अंतर बहुत है । आमतौर पर सेमिनार का आयोजन पर Offline होता है जो किसी स्थान पर आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम होता है ।

    इसमें आयोजक या Host और दर्शक या श्रोता एक ही जगह पर उपस्थित होते है और आमने सामने पूरा कार्यक्रम चलता है । इसमें सेमिनार के आयोजन जगह पर उपस्थित लोग ही से सुन या देख सकते है ।

    जबकि वेबिनार का आयोजन Online होता है, जो किसी स्थान तके सीमित नही रहता, क्योकि यह इंटरनेट पर प्रसारित होता है ।

    इसमें Host इंटरनेट, कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर के द्वारा किसी भी जगह से इसका आयोजन करता है और दर्शक या श्रोता भी इसमें कही भी रहकर इसमें शामिल हो सकते है ।

    Webinar कैसे करें ?

    किसी वेबिनार का आयोजन करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होती है ।

    • इंटरनेट कनेक्टिविटी
    • स्मार्टफोन या कंप्यूटर, लैपटॉप
    • Webinar Platform या Software
    • Presentation सॉफ्टवेयर ( वैकल्पिक, आवश्यकता के अनुरूप )

    इसी के साथ वेबिनार में जो लोग शामिल होना चाहते है, उनके पास भी स्मार्टफोन या कंप्यूटर, लैपटॉप होना चाहिए, जिसमे इंटरनेट की सुविधा हो और साथ मे  कोई Webinar Software इंस्टॉल हो । आजकल कई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप या सॉफ्टवेयर फ्री में उपलब्ध है, जिनमे कई सारी सुविधाएं भी मिलती है ।

    वेबिनार किस विषय पर करना है, इसके लिए Host के पास अपने विषय की पूरी तैयारी होना चाहिए और जिसमे एक मजबूत स्क्रिप्ट या Live Webinar का प्रारूप तैयार किया जा सकता है ।

    होस्ट चाहे तो पहले से वीडियो बनाकर वेबिनार में प्रदर्शित कर सकते है, जिसमे सामग्री तैयार करने में आसानी होती है, लेकिन इसमें श्रोताओं को कुछ असुविधाएं भी हो सकती है ।

    इसके अलावा आपको वेबिनार के आयोजन के लिए ऐसे डिवाइस का उपयोग करना चाहिए, जिसमें Camera और Microphone अच्छा हो यानी ज्यादा खराब ना हो । साथ ही ऐसी जगह पर लाइव होना चाहिए जहाँ रोशनी अच्छी हो, शोर ना हो और वेबिनार के बीच मे आपको कोई परेशान ना कर पाए ।

    उम्मीद है की अब आपको Webinar का हिन्दी Meaning और इसके बारे में जानकारी मिल गई होंगी ।

    यह भी जानिए –

    » Web Series का मतलब क्या होता है ?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपासवर्ड को हिन्दी में क्या कहते हैं ? – Password Meaning in Hindi
    Next Article स्ट्रीमिंग क्या होती है ? – Streaming Meaning in Hindi
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Comments are closed.

    Latest Posts

    How General Dentistry Combines Traditional Care With Modern Innovation

    March 5, 2026

    Why Preventive Dentistry Protects The Investment In Your Smile

    March 5, 2026

    The Future Of Cosmetic Dentistry In Everyday Dental Care

    March 5, 2026

    Game Daily Reward Systems: What Players Gain From Regular Logins

    March 4, 2026

    Why Knee Pain Happens on Stairs & How to Fix It?

    March 2, 2026

    Hunting Mega Jackpots: Why Online Lottery Access Opens Bigger Rewards

    March 2, 2026

    Common Mistakes Students Make During Their SAT Preparation

    March 2, 2026

    3 Key Advantages Of Hiring A Local Accounting Firm

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.