Close Menu
WebKhojWebKhoj
    Facebook X (Twitter) Instagram
    WebKhojWebKhoj
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Finance
    • Health
    WebKhojWebKhoj
    Home - Finance - Net Worth Meaning in Hindi : नेट वर्थ मीनिंग इन हिंदी, नेट वर्थ फार्मूला
    Finance

    Net Worth Meaning in Hindi : नेट वर्थ मीनिंग इन हिंदी, नेट वर्थ फार्मूला

    WebKhojBy WebKhojAugust 22, 2018
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Net worth meaning in hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Net Worth Meaning in Hindi यानी नेट वर्थ का मतलब क्या होता है, यह सवाल बहुत से लोगों के दिमाग मे आता है । Net Worth शब्द हमे बहुत सी जगहों पर सुनने को मिलता है । न्यूज या अखबार में किसी व्यक्ति या कंपनियों के Net Worth के बारे में खबरे आती रहती है, जिसमे किसी व्यक्ति का नेट वर्थ या किसी कंपनी / ग्रुप के Net Worth के बारे में बात की जाती है ।

    तो आइए जानते है की Net Worth का मतलब क्या होता है और इसका आंकलन कैसे किया जाता है या नेट वर्थ फार्मूला क्या है ।

    Net worth meaning in hindi

     

    [lwptoc]

    नेट वर्थ क्या होता है ? Net Worth Meaning in Hindi

    Net Worth का हिन्दी में अर्थ शुद्ध संपत्ति होता है । यह एक गणना होती है जिसमे किसी इकाई की कुल सम्पत्ति (Asset) में से उसकी कुल देनदारी (Liability) को घटाया जाता है, इसके बाद निकलने वाली सम्पत्ति का मूल्य Net Worth कहलाता है।

    दूसरे शब्दों में कहे तो Net Worth आपके स्वामित्व की सभी संपत्ति के मूल्य को जोड़कर उसमें से सभी देनदारी यानी खर्च को घटाकर निकलने वाली राशि है ।

    net worth means in hindi

    • संपत्ति (Assets) का अर्थ ऐसी चीजें जो आपके स्वामित्व में आती है या जिनके आप मालिक है, वह Assets यानी संपत्ति होती है । जैसे घर, गाड़ी, गहने, घर के सामान, बैंक बैलेंस आदि ।
    • देनदारी (Liability) का अर्थ आपके द्वारा जाने वाली राशि जैसे बिल,EMI, Loans आदि शामिल होते है ।

    नेट वर्थ के आंकलन का मतलब Estimated Net Worth Meaning in Hindi

    बहुत से Investor या निवेशक नेट वर्थ के द्वारा कंपनियों का मूल्यांकन करते है, इससे उन्हें कंपनी के वित्तीय स्थितियों को समझने और investment के संभावित अवसरों की पहचान करने में मदत मिलती है ।

    उच्च नेट वर्थ किसी व्यक्ति या कंपनी के एक अच्छी आर्थिक मजबूती और Credit Score के बारे में बताता है। इसी प्रकार कम या नकारात्मक नेट वर्थ कमजोर आर्थिक हालात और कम क्रेडिट स्कोर के बारे में बताता है

    निवेशकों द्वारा किसी कंपनी के वित्तीय हालात पता करने के लिए समय समय पर Net Worth देखा जाता है, जिससे उन्हें निवेश संबंधित बेहतर फैसले लेने में मदद मिलती है । Net Worth निकालकर संपत्ति, देनदारी और वित्तीय निर्णयों का विश्लेषण किया जा सकता है और इस आधार पर वित्तीय लक्ष्यों या Financial Goals को पूरा करने के लिए नीति बनाई जा सकती है ।

    नेट वर्थ का फॉर्मूला क्या है ? Net worth Formula in Hindi

    किसी कंपनी, आर्थिक संस्था या व्यक्ति के नेट वर्थ निकालने करने के लिए आमतौर पर यह फार्मूला या सूत्र उपयोग किया जाता है  –

    कुल सम्पत्ति (Assets)  – कुल देनदारी  (Liability)  = नेट वर्थ  (Net Worth) 

    यह नेट वर्थ फार्मूला है जिससे किसी कंपनी, व्यक्ति या आर्थिक संस्था का नेट वर्थ निकाला जा सकता है । किसी कंपनी के नेट वर्थ से उस कंपनी या इकाई के आर्थिक हालात के बारे में पता लगाया जाता है ।

    Net Worth को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका यह होता है कि या तो Liabilities यानी देनदारी को कम किया जाए और Assets को स्थिर रखा या बढ़ाया जाए ।

    यह भी जानिए :

    • बैंक से लोन लेने के लिए क्या करना पड़ेगा ?
    • रिटेल इन्वेस्टर (Retail Investors) क्या है ? किसे कहते है ।
    • HNI क्या है ? कौन होते है ?
    • पैसिव इनकम (Passive Income) किसे कहते है ?

    निजी नेट वर्थ क्या होता है ? Personal Net Worth Meaning in Hindi

    Personal Net worth meaning in hindi

    किसी व्यक्ति के निजी नेट वर्थ निकालने की बात करे तो यहाँ पर भी उसकी कुल संपत्ति में मकान, अन्य रियल इस्टेट, वाहन / कार ,ज्वैलरी, सेविंग, कैश, म्यूच्यूअल फंड्स व अन्य संपत्ति हो सकती है और देनदारी या खर्चो में किसी भी प्रकार का ऋण (Loan), Credit Card Bill, नियमित खर्च आदि शामिल होते है ।

    अपना निजी नेट वर्थ या Personal Net Worth निकालने के लिए भी कुल संपत्ति या Assets में से कुल Liabilities को घटाया जाता है, इसके बाद जो बचता है, वह व्यक्ति का नेट वर्थ होता है ।

    आपका Personal Net Worth आपकी वर्तमान आर्थिक हालत और साल दर साल आर्थिक तरक्की को मापने का एक अच्छा साधन होता है । इससे आप अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति का पता कर सकते है ।

    इससे यह भी पता चलता है कि आप अपने Financial Goal की ओर किस गति से आगे बढ़ रहे है । आप समय समय पर अपना नेट वर्थ निकाल सकते है और अपने भविष्य की वित्तीय योजनाओं पर काम कर सकते है ।

    अपना निजी नेट वर्थ कैसे निकाल सकते है ? 

    अपना Personal Net Worth निकालना काफी आसान होता है । अगर आप भी अपना निजी नेट वर्थ (Personal Net worth) निकालना चाहते है तो आपको यह स्टेप्स अपनाना होता है  ।

    अपनी सभी संपत्तियों की लिस्ट बनाये 

    आपकी सभी संपत्तियों की लिस्ट बनाये और उनकी वर्तमान मार्केट वैल्यू पता करें , जैसे –

    • आपके घर, रियल एस्टेट का मूल्य
    • आपके सभी निवेशों का वर्तमान मूल्य
    • बैंक में जमा पैसे
    • गहने
    • आपकी कार
    • बिजनेस मूल्य
    • अन्य संपत्ति

    संपत्तियों या Assets में आपके पैसे शामिल होते है, उदाहरण के लिए आपके Savings Accounts, Fixed Deposit, Investment Accounts आदि । इसके अलावा आपकी कार, घर, दुकान, Property या अन्य Investment भी सम्पत्ति में आते है , जिन्हें आप पैसो में बेच सकते है । ऐसी संपत्ति को Liquid Assets कहा जाता है ।

    सभी देनदारी, जिम्मेदारियों की लिस्ट बनाये

    अपने सभी प्रकार के नियमित देनदारी की लिस्ट बनाइये, जैसे

    • Personal Loan
    • क्रेडिट कार्ड बिल
    • EMI
    • Home Loan, Car Loan
    • अन्य सभी देनदारी

    देनदारी में आपके द्वारा लिए गए सभी प्रकार Loan, Credit Card Bill आदि शामिल होते है ।

    अब कुल संपत्ति में से कुल देनदारी घटाए 

    अपनी सभी संपत्ति के मार्केट मूल्य की गणना और देनदारी की गणना कर लेने के बाद, कुल संपत्ति में से कुल देनदारी घटा दीजिये, इसके बाद जो राशि बचती है वह आपका Net Worth निकलता है ।

    यह भी जानिए :

    • टर्म लाइफ इंश्योरेंस (Term Life Insurance) क्या होता है ?
    • QIB क्या होते है ? Share Market में क्यूआईबी किसे कहते है ?
    • QIP (Qualified Institutional Placement) का मतलब क्या होता है ? 
    • क्रेडिट कार्ड और इंश्योरेंस में Grace Period क्या होता है ? 

    Business में Net Worth

    किसी कंपनी या Business में नेट वर्थ उसके Total Assets और Total Liabilities के बीच का अंतर होता है । बिजनेस में Net Worth को Shareholders Equity या Book Value भी कहा जाता है । यह कंपनी द्वारा अपनी सभी Liabilities चुकाने के बाद Assets की Value होती है ।

    Net Worth कंपनी की Market Value से अलग होता है । जब कंपनी की Liabilities के मुकाबले Assets और Earnings बढ़ रही होती है, तो Net Worth बढ़ रहा होता है ।

    किसी कंपनी के Net Worth Statement या Balance Sheet को किसी विशेष समय के अंदर कंपनी की वित्तीय अवस्था को दर्शाने के लिए बनाया जाता है । इसका उपयोग Investors या Shareholders द्वारा कंपनी की वित्तीय मजबूती का आंकलन करने के लिए किया जाता है ।

    उम्मीद है कि आपको Net Worth और इसके हिन्दी Meaning को लेकर यह जानकारी अच्छी लगी होगी । आप भी अपना पर्सनल नेट वर्थ पता कर अपने आर्थिक लक्ष्यों की योजना बना सकते है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleEMI क्या होती है ? – EMI Full Form, Meaning in Hindi
    Next Article पैसिव इनकम क्या होती है ? – Passive Income Meaning in Hindi
    WebKhoj

    WebKhoj is team of blog writer who has interest in keeping up with the latest updates across a range of topics. With a passion for staying on top of current trends and news, Webkhoj is constantly on the lookout for breaking stories and insights that can share with readers. Whether it's the latest developments in technology, politics, finance, or entertainment, Webkhoj brings a sharp eye and fresh perspective to every piece of article. With a commitment to providing informative, engaging, and timely content, WebKhoj has become a trusted voice in the digital world, and a go-to source for those looking to stay informed and up-to-date.

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts

    Common Electrical Issues Every Homeowner Should Know in Franklin, IN

    July 3, 2026

    How to Sell Your House Fast in Edgewood, Maryland: A Comprehensive Guide

    July 3, 2026

    How Charting Tools on a Trading App Help Investors Spot Opportunities 

    July 1, 2026

    How to Build a Proficient Backstage Crew for Live Events

    June 30, 2026

    How to Determine the Zoning of Your Land in Texas: A Comprehensive Guide

    June 27, 2026

    How to Sell Your Mobile Home Fast: Proven Tips and Strategies

    June 27, 2026

    How to Prepare Your Home for a Quick Sale in Corrales, New Mexico

    June 26, 2026

    Indicators That a Roof Repair Company Should Inspect Your Roof

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    Webkhoj.com © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.